Advertisment

Indore News: युवक ने दिखाई इंसानियत, कुंड में कर गिरते देख खुद भी लगा दी छलांग, तीन लोगों को बचाया

इंदौर। Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक ने इंसानियत दिखाते हुए तीन लोगों को कुंड में डूबने से बचा लिया। युवक का वीडियो...

author-image
Bansal News
Indore News: युवक ने दिखाई इंसानियत, कुंड में कर गिरते देख खुद भी लगा दी छलांग, तीन लोगों को बचाया

इंदौर। Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एक युवक ने इंसानियत दिखाते हुए तीन लोगों को कुंड में डूबने से बचा लिया। युवक के इस साहसी कार्य का वीडियो वायरल हो रहा है। एक परिवार के साथ यह हादसा सिमरोल के नजदीक लोदिया कुंड में हुआ। गनीमत रही कि युवक ने बहादुरी दिखाते सभी को डूबने से बचा लिया।

Advertisment

26 वर्षीय पेशेवर ने बहादुरी दिखाई

दरअसल, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में रविवार शाम एक कार बेकाबू होकर झरने के कुंड में गिर गई। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद 26 वर्षीय पेशेवर ने बहादुरी दिखाते हुए झरने में छलांग लगा दी और पिकनिक मनाने आए कार चालक और उसकी बेटी सहित तीन लोगों की जान बचाई।

वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित

चश्मदीदों और पुलिस ने बताया कि यह हादसा इंदौर शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र के एक झरने में हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया है। यह दुर्घटना उस समय हुई, जब रविवार के अवकाश पर कई लोग इस झरने के कुंड के आस-पास पिकनिक मना रहे थे।

publive-image

कार में 13 साल की लड़की भी थी

इंदौर में एक निजी कम्पनी में काम करने वाले सुमित मैथ्यू (26) ने बताया कि मैंने देखा कि एक कार अचानक पीछे लुढ़क कर झरने के कुंड में गिर रही है। कार में 13 साल की एक लड़की भी थी, जिसे बाहर निकालने के लिए उसके पिता पुरजोर प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह कार रोक नहीं सके और पिता-पुत्री कार समेत कुंड में गिर गए।

Advertisment

कुंड में गिरकर डूब रहे थे

उन्होंने कहा कि चीख-पुकार के बीच लड़की और उसके पिता झरने के कुंड में गिरकर डूब रहे थे। यह देखकर मैं कुंड में कूद गया और कार चालक को बाहर निकाल कर बचा लिया। मेरे साथ मौके पर मौजूद लोगों ने कार में सवार लड़की को भी बचा लिया।

वह खुद सदमे में थे

युवा पेशेवर ने कहा कि अपनी आंखों के सामने हादसा होते देखकर वह एक-दो सेकंड तक खुद सदमे में थे, लेकिन उन्होंने आखिरकार झरने में छलांग लगाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मुझे बेहद अच्छा लग रहा है कि हम हादसे में पिता-पुत्री की जान बचा सके।

हादसा कार चालक की कथित लापरवाही से

इस बीच, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील मेहता ने कहा कि हादसा कार चालक की कथित लापरवाही से हुआ। उन्होंने बताया कि कार को झरने के पास बने कुंड के बेहद नजदीक खड़ा किया गया था जो सरासर लापरवाही भरा काम है। हमें पता चला है कि कार की डिग्गी को जोर से बंद किए जाने के कारण कार पीछे की ओर लुढ़कने लगी और झरने के कुंड में गिर गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- 

MP News: 10 अगस्त को मुख्यमंत्री का रीवा दौरा, लाड़ली बहना की तीसरी किश्त करेंगे जारी, पढ़ें पूरी खबर

पिकू फिल्म के दौरान इरफ़ान ख़ान से क्यों नाराज थे अमिताभ बच्चन, जानें पूरी बात

Make In India: भारत सरकार ने मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए, चीन से इम्पोर्ट होने वाले इन समानों पर लगाया बैन

Advertisment

CG Elections 2023: अरविंद नेताम ने शोकॉज नोटिस का दिया जवाब, कांग्रेस प्रदेश संगठन से स्थिति स्पष्ट करने को कहा

Chanakya Niti: अपने जीवन में कर लें ये 4 काम, मोक्ष प्राप्ति से कोई नहीं रोक सकता

Indore News, Youth showed humanity, humanity, saved three people, drowning in water, Indore video, Indore viral video,

Advertisment
Youth showed humanity saved three people indore viral video Indore video Indore News Humanity drowning in water
Advertisment
चैनल से जुड़ें