Advertisment

इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट का खुलासा: ठेकेदार के कर्मचारी ने ही रची थी लूट की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

Indore News: इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट का खुलासा: ठेकेदार के कर्मचारी ने ही रची थी लूट की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

author-image
Preetam Manjhi
इंदौर में दिनदहाड़े 35 लाख की लूट का खुलासा: ठेकेदार के कर्मचारी ने ही रची थी लूट की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

हाइलाइट्स

  • इंदौर में हुई 35 लाख की लूट का हुआ खुलासा
  • ठेकेदार के कर्मचारी ने ही रची थी साजिश
  • पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Advertisment

Indore News: इंदौर शहर में शुक्रवार 2 अगस्त को हुई दिनदहाड़े 35 लाख की लूट के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि इस लूट की कहानी ठेकेदार के कर्मचारी ने ही रची थी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही 26 लाख रुपए भी बरामद किए हैं। आरोपी ने लूट के रुपए अपने रिश्तेदारों के घर पर छुपाए थे। बताया जा रहा है कि मामले में कुल 6 आरोपी हैं, जिनमें से अभी 3 फरार हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819619934122500160

ऐसे हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की लोकेशन पुलिस को महाराष्ट्र के धूलिया में मिली थी। टीम ने उनके लोकेशन ट्रेस की और तीनों को दबोच लिया। आरोपी लक्की ने भागीरथपुरा में अपने रिश्तेदार मनीष के यहां पैसों का बैग रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

कर्मचारी ने ही रची थी लूट की साजिश

आपको बता दें कि चलती बाइक पर लसिड़िया में जिस कर्मचारी सोनू बौरासी और अशोक के साथ हुई वारदात में सोनू ही लूट का मास्टरमाइंड निकला है। सोनू ने अपने साथियों की मदद से खुद पर हमला कराया था और लूट करवा दी थी।

Advertisment

वहीं दूसरे कर्मचारी अशोक की भूमिका अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने उसे अभी छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में और भी खुलासे कर सकती है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1819614440263717233

पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी सोनू के 2 साथियों द्वारकापुरी का लक्की और सुखलिया का केशव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभी मामले की पूछताछ में जुटी हुई है। उन्होंने अन्य 3 साथियों के भी नाम बताए हैं।

संदेह के घेरे में था कर्मचारी सोनू

लूट की वारदात सामने आते ही कर्मचारी सोनू संदेह के घेरे में आ गया था। आपको बता दें कि लूट होने के बाद घटना की सूचना पुलिस (Indore News) को सोनू बौरासी ने ही दी थी। उसके साथ एक अन्य कर्मचारी अशोक भी बाइक पर था।

Advertisment

जैसे ही पुलिस को वारदात के बारे में पता चला तो पुलिस ने मामले की जांच और अपराधियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई और नाके लगाए। हालांकि पुलिस ने सोनू और अशोक से पूछताछ शुरू कर दी है। सख्ती से पूछताछ में और दो साथियों लक्की और केशव के साथ वारदात करना कबूल ली है।

ये खबर भी पढ़ें: Datia News: पत्रकार ने पूछा घरों में पानी भरने का सवाल, तो भड़क गए CMO साहब, कहा- तेरी बाईट मैं लेता हूं!

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें