Advertisment

Indore MY Hospital Rats: इंदौर के एमवाय अस्पताल में चूहों ने 2 बच्चों के हाथ कुतरे, मरीजों से लेकर स्टाफ तक परेशान

Indore MY Hospital Rats: इंदौर में MY अस्पताल के NICU में चूहों का आतंक है। चूहों ने 2 नवजात बच्चों के हाथ कुतर दिए। अस्पताल में चूहों का वीडियो भी सामने आया है।

author-image
Rahul Garhwal
Indore MY Hospital Rats bite two children hands video viral hindi news

हाइलाइट्स

  • MY अस्पताल में चूहों का आतंक
  • चूहों ने 2 नवजात बच्चों के हाथ कुतरे
  • NICU में भर्ती थे दोनों बच्चे
Advertisment

Indore MY Hospital Rats: इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में 2 नवजात बच्चों के हाथ चूहों ने कुतर दिए। अस्पताल में चूहों की भरमार है। मरीजों से लेकर स्टाफ तक परेशान है। रविवार को नवजात बच्चों को जब चूहों ने काटा था तब डॉक्टर्स ने उनका ट्रीटमेंट शुरू किया था। अस्पताल से वीडियो सामने आया है जिसमें बड़े चूहे दिखाई दे रहे हैं।

[caption id="attachment_887808" align="alignnone" width="967"]rats in my hospital indore एमवाय अस्पताल में चूहे[/caption]

NICU में कई दिन से दिख रहा बड़ा चूहा

MY अस्पताल में चूहों की भरमार है। परिसर में अक्सर चूहे नजर आते हैं। बताया जा रहा है कि NICU में एक बड़ा चूहा पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहा है। अब बच्चों के हाथ कुतरे गए हैं। MY अस्पताल प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने का फैसला किया है। वहीं NICU में चूहे न आ सके, इसके लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।

Advertisment

सीनियर डॉक्टर्स ने की बच्चों की जांच

चूहों के हाथ कुतरने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चों का उपचार किया था। इसके बाद सीनियर डॉक्टर्स ने NICU यूनिट में पहुंचकर बच्चों की जांच की। उन्होंने फौरन HOD डॉ. ब्रजेश लाहोटी को फोन पर घटनाक्रम की जानकारी दी। अभी HOD डॉ. लाहोटी छुट्टी पर हैं।

डॉ. लाहोटी बोले-पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की भरमार

HOD डॉ. ब्रजेश लाहोटी ने घटना की पुष्टि की और बताया कि पूरे अस्पताल और आसपास चूहों की भरमार है। दोनों नवजातों का ट्रीटमेंट जारी है। खास ख्याल रखा जा रहा है। स्टाफ को अलर्ट रहने को कहा गया है। NICU यूनिट में चूहों की आवाजाही बंद करने के इंतजाम हो रहे हैं।

अस्पताल में क्यों बढ़ रही चूहों की संख्या

MY अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. अशोक यादव का कहना है कि मरीजों के परिजन खाद्य सामग्री वार्ड तक लाते हैं। इस वजह से चूहों की संख्या बढ़ रही है। 5 साल पहले अस्पताल में पेस्ट कंट्रोल हुआ था। इसके बाद अब फिर चूहों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। परिजन घबरा न जाएं, इसलिए अभी उन्हें बताया नहीं गया है। सभी नवजातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Advertisment

मध्यप्रदेश में बैतूल और सीधी की जिला कार्यकारिणी घोषित, जानें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी

BJP District Executive: मध्यप्रदेश में बीजेपी ने बैतूल और सीधी में जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। बैतूल में 23 और सीधी में 19 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Indore MY Hospital Indore MY Hospital Rats Indore MY Hospital Rats hindi news Rats in Indore MY Hospital Rats bite children hands in Indore MY Hospital
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें