Advertisment

इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ का बजट पेश: इतने साल बाद बढ़ा टैक्स; नेता प्रतिपक्ष निलंबित

Indore Municipal Corporation Budget: इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ का बजट पेश: इतने साल बाद बढ़ा टैक्स; नेता प्रतिपक्ष निलंबित

author-image
Preetam Manjhi
इंदौर नगर निगम का 8 हजार करोड़ का बजट पेश: इतने साल बाद बढ़ा टैक्स; नेता प्रतिपक्ष निलंबित

हाइलाइट्स

  • नगर निगम का 8 हजार करोड़ बजट पेश
  • टैक्स में 15 साल बाद हुई बढ़ोतरी 
  • नेता प्रतिपक्ष सदन से निलंबित
Advertisment

Indore Municipal Corporation Budget: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बजट पेश किया है। आपको बता दें कि इस बार 8 हजार करोड़ से ज्यादा राशि का बजट प्रावधान है। टैक्स में 15 साल बाद बढ़ोतरी की जा रही है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि चलित पाठशाला शुरू की जाएगी। इसके साथ ही कुछ ब्रिज बनाए जाएंगे और ठेकेदारों का समय पर भुगतान होगा। इस बार 2% ग्रीन सेस कर भी लिया जाएगा। अगले बजट से सिंगल ID से टैक्स वसूली का काम शुरू किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष सदन से निलंबित

बजट पेश होने से पहले कांग्रेस पार्षदों ने तख्तियां लेकर हंगामा किया। सभापति मुन्नलाल यादव ने कांग्रेस पार्षदों को चेतावनी दी कि अगर तख्तियां बाहर नहीं की तो सभी को निलंबित कर दूंगा। लेकिन कांग्रेस पार्षद फिर भी नहीं माने। मना करने के बावजूद भी वे लगातार नारेबाजी करते रहेऔर तख्तियां लहराते रहे। इसके बाद सभापति ने नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को 5 मिनट का समय दिया। इसके बाद भी वे नहीं माने तो उन्हें सदन से दिनभर के लिए निलंबित कर दिया। इसके बाद वे सदन से बाहर धरने पर बैठ गए।

Advertisment

विधायक रमेश मेंदोला और महेंद्र हार्डिया भी सदन से चले गए। दोनों ने मीडिया से भी कोई बात चीत नहीं की। बताया जा रहा है कि इंदौर के विधायक जल, संपत्ति, स्वच्छता कर को बढ़ाए जाने के विरोध में हैं।

(खबर अपडेट हो रही है...)

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें