Advertisment

Indore metro: खत्म हुआ इंतजार! जल्द पूरा हो सकता है मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम

Indore metro: खत्म हुआ इंतजार! जल्द पूरा हो सकता है मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का कामIndore metro: The wait is over! The work of the first phase of the metro rail project may be completed soon

author-image
Bansal News
Indore metro: खत्म हुआ इंतजार! जल्द पूरा हो सकता है मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में लम्बे समय से पिछड़ रही मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का जारी काम वित्तीय वर्ष 2023-24 तक पूरा हो सकता है। प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह उम्मीद जताई। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने कहा,हमें उम्मीद है कि शहर में मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का काम वित्तीय वर्ष 2023-24 तक पूरा हो जाएगा। शहर में मेट्रो रेल परियोजना का काम पिछड़ने के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा

Advertisment

हमें मेट्रो की पहली लाइन के काम में शुरुआती तकनीकी समस्याएं हो रही हैं। लेकिन मेट्रो की पहली लाइन का काम पूरा होने के बाद शहर में इसके अन्य मार्ग बनाना अपेक्षाकृत आसान रहेगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि सूबे के तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 14 सितंबर 2019 को इंदौर में 7,500.80 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण की नींव रखी थी और इसके तहत शहर में 31.55 किलोमीटर लम्बा मेट्रो रेल गलियारा बनाया जाना है।

गौरतलब है कि इंदौर में प्रस्तावित मेट्रो रेल परियोजना को लेकर पिछले एक दशक से सरकारी दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन अलग-अलग कारणों से इसका काम लगातार पिछड़ता चला गया है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले डेढ़ साल में कोविड-19 के प्रकोप के चलते भी इसका काम बाधित हुआ।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi metro train indore metro train in indore metro indore metro in indore Metro Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya indore talk Indore News indore metro train indore metro tender indore metro root indore metro rail project indore metro rail indore metro project map indore metro project indore metro news indore metro muawaja indore metro map indore metro dpr indore metro bhumi adhigrahan indore metro indore Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP Bhopal Metro bhopal indore metro project bhopal indore metro
Advertisment
चैनल से जुड़ें