Advertisment

मंगल सिटी सिनेमा पर टैक्स बकाया: वसूली करने गए इंदौर नगर निगम अधिकारी को दी धमकी, टॉकिज मालिक पर एफआईआर

Indore Mangal City Cinema Owner Threat Abusive Language Case; इंदौर के मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर

author-image
Kushagra valuskar
मंगल सिटी सिनेमा पर टैक्स बकाया: वसूली करने गए इंदौर नगर निगम अधिकारी को दी धमकी, टॉकिज मालिक पर एफआईआर

इंदौर नगर पालिक निगम। फाइल फोटो

हाइलाइट्स
  • मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने का आरोप।
  • पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
  • टैक्स वसूली का है मामला।
Advertisment

Indore Nagar Nigam: इंदौर के मंगल सिटी सिनेमा के मालिक पर धमकाने और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर ने दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी महेंद्र सिंह राठौर बकाया टैक्स वसूलने के लिए मंगल सिटी सिनेमा पहुंचे थे। टीम ने सिनेमा को 7 दिन का समय दिया और प्रसारण भी बंद करवा दिया। इसके बाद आंशिक भुगतान किया गया और टीम वापस लौट गई।

सिनेमा मालिक ने दी धमकी

1 मार्च की रात सिनेमा मालिक राजेश मंगल ने महेंद्र सिंह को फोन कर कथित तौर पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी। इस घटना के बाद महेंद्र सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और अगले दिन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- मोहन यादव कैबिनेट में किसानों के हित में बड़ा फैसला: जमीनों के सीमांकन, बटांकन के डिजिटलाइजेशन के लिए 138 करोड़ मंजूर

पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत की जांच के बाद विजयनगर पुलिस ने राजेश मंगल के खिलाफ धारा 351(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मंगलवार को इस संबंध में कार्रवाई की। नगर निगम के राजस्व वसूली अभियान के दौरान सरकारी अधिकारियों से की गई अभद्रता और धमकी को लेकर पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

चूल्हे के पास खड़े युवक के कपड़ों में लगी आग, मौत

कनाड़िया क्षेत्र में एक युवक की आग में झुलसने से मौत हो गई। वह चूल्हे के पास खड़ा था, तभी उसके कपड़ों में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक 22 वर्षीय आशिक पिता मनोहर था, जो मूल रूप से ललितपुर का रहने वाला था।

Advertisment

वह परिवार के साथ ईंट के भट्ठे पर काम करता था और ईंट भरी गाड़ियां भी चलाता था। शनिवार को ईंट की गाड़ी से डीजल लीक हो रहा था, जिसे सुधारने के दौरान उसकी शर्ट पर डीजल गिर गया। इसके बाद उसने मां से दूसरी शर्ट मांगी। चूल्हे के पास खड़े होने से डीजल से भीगे उसके कपड़ों में आग लग गई।

युवक के पैरों के ऊपर का हिस्सा पूरी तरह जल गया था। परिजनों ने रजाई डालकर आग बुझाई और उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां तीन दिन तक इलाज चलने के बाद मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें-MP News: एमपी में सरकारी कर्मचारियों का अनोखा विरोध-प्रदर्शन, अपनी लंबित मांगों को लेकर किया सुंदरकांड का पाठ

Advertisment

शादी से मना करने पर युवती ने फांसी लगाई

लसूड़िया क्षेत्र में एक युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। वह एक युवक से रिलेशन में थी, लेकिन युवक ने शादी करने से मना कर दिया था।  पुलिस के मुताबिक, युवती ने सुसाइड नोट में युवक का जिक्र किया है। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी ने सहेली का फोन नहीं उठाया तो सहेली घर पहुंच गई। वहां उसने युवती को फंदे पर लटका हुआ पाया।

युवती की दो साल पहले शादी हुई थी, लेकिन कुछ महीने बाद ही उसका तलाक हो गया था। एक साल पहले वह युवक के संपर्क में आई थी और उससे शादी करना चाहती थी, लेकिन युवक ने मना कर दिया। इससे वह तनाव में रहने लगी। सुसाइड नोट में युवती ने लिखा कि वह परेशानियों से थक चुकी है और शांति चाहती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

Indore-Sharjah Flight: इंदौर-शारजाह फ्लाइट का बदलेगा समय, जानिए कितने बजे भरेगी उड़ान व किराया

MP के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का मौका, MPESB ने निकाली 966 पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

indore nagar nigam Indore Mangalcity Cinema Tax arrears case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें