Advertisment

Indore: मप्र में मानव तस्करी, हजारों लड़कियों की खरीद-फरोख्त, 100 से ज्यादा प्रेमिकाओं वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

Indore: मप्र में मानव तस्करी, हजारों लड़कियों की खरीद-फरोख्त, 100 से ज्यादा प्रेमिकाओं वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार indore-human-trafficking-in-mp-horse-trading-of-thousands-of-girls-main-gangster-with-more-than-100-girlfriends-arrested

author-image
Bansal News
Indore: मप्र में मानव तस्करी, हजारों लड़कियों की खरीद-फरोख्त, 100 से ज्यादा प्रेमिकाओं वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार

इंदौर। मानव तस्करी और देह व्यापार के मामले में इंदौर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। इंदौर पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ करते हुए इस गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है और अब तक करीब 5 हजार से ज्यादा लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम विजय कुमार दत्त बताया जा रहा है। वह करीब 25 साल पहले बांग्लादेश से भारत आया था। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि वह अब तक 5 हजार से अधिक लड़कियों की खरीद-फरोख्त कर चुका है। इन लड़कियों को बाद में देह व्यापार में लगाया गया। विजय दत्त इंदौर के बाणगंगा क्षेत्र में फरारी काट रहा था।

Advertisment

इंदौर को बनाना चाहता था देह व्यापार का हब
बता दें कि इंदौर पुलिस की इस कार्रावाई के दम पर एक बड़ी सफलता मिली है। आरोपी की गैंग में शामिल दो सदस्यों को भी पुलिस ने बाणगंगा क्षेत्र की कालिंदी गोल्ड सिटी में उज्जवल ठाकुर के घर से विजय दत्त को उसके साथी बबलू के साथ पकड़ा है। विजय इंदौर को उज्जवल, बबलू और सैजल की मदद से देह व्यापार का हब बनाना चाहता था। इंदौर से फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिलने के कारण लड़कियों की सप्लाई आसान हो जाती है। वह इंदौर से सूरत, राजस्थान और मुंबई समेत अन्य जगहों पर लड़कियों को सप्लाई करने के लिए एक चेन बनाने की फिराक में था। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि विजय कुमार करीब 25 साल पहले अवैध तीरीके से भारत में दाखिल हुआ था।

इसके बाद से वह मुंबई में रह रहा था। उसके पास फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड भी मिला है। इतना ही नहीं आरोपी ने अपना पासपोर्ट भी बनवाया हुआ था। वह पत्नी से मिलने के बहाने बांग्लादेश जाता था और वहां से लड़कियां भारत में सप्लाई करता था। पुलिस को विजय दत्त ने बताया कि वह बांग्लादेश की शबाना व बख्तियार के माध्यम से गरीब घरों की लड़कियों को नौकरी के बहाने भारत लाता था। बाद में उन्हें देह व्यापार में धकेल देता था। बांग्लादेशी लड़कियों को वह मुंबई में नाला सोपारा और अन्य जगहों पर छिपाता था। विजय 10 युवतियों से शादी कर चुका है। उसकी 100 से ज्यादा प्रेमिकाएं है, जिनसे वह देह व्यापार करवाता है।  पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

madhya pradesh news in hindi Latest Madhya Pradesh News in Hindi Madhya Pradesh Hindi Samachar Human Trafficking Indore sex racket human trafficking in indore indore call girl racket Indore crime news in hindi indore crime news in hindi today indore crime news today
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें