Advertisment

गाड़ी टकराई तो इंदौर हाईकोर्ट जज ने दर्ज कराया लूट का केस: CCTV फुटेज के आधार पर युवक को मिली जमानत, जानें पूरा मामला

MP High Court:  इंदौर जिला एवं सत्र न्यायालय के एक जज ने कनाडिया थाना क्षेत्र में एक महीने पहले लूट से संबंधित प्रकरण दर्ज करवाया था।

author-image
Aman jain
MP High Court

MP High Court

MP High Court: इंदौर जिला एवं सत्र न्यायालय के एक जज ने कनाडिया थाना क्षेत्र में एक महीने पहले लूट से संबंधित प्रकरण दर्ज करवाया था।

Advertisment

पुलिस ने एक युवक के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया था। एक महीने बाद लूट के कथि‍त आरोपी युवक को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने जमानत दे दी है।

कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी के वकील ने कई ऐसे सबूत पेश करें हैं जो जमानत के आधार के लिए पर्याप्त माने गए हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1823250380467130762

कहां से शुरू हुआ था पूरा मामला

हाई कोर्ट में शैलेंद्र नागर (कथित आरोपी युवक) का पक्ष रखने वाले वकील मनीष यादव और करण बैरागी ने जानकारी दी है कि 'घटना शैलेंद्र की किराना दुकान के सामने ही घटित हुई थी।

Advertisment

हमने अदालत में घटना की रात के सीसीटीवी फुटेज पेश किए थे। इनमें साफ दिख रहा है कि शैलेंद्र की कार को कट मारने के बाद न्यायाधीश ने उन्हें रोका।

वे दो पहिया वाहन से कार के पास आए। शैलेंद्र ने कार का शीशा नीचे कर उनसे बात भी की। ये पूरी रिकॉर्डिंग में कहीं भी लूट जैसी घटना नहीं दिख रही है। सामान्य कहासुनी और विवाद को लूट का नाम दे दिया गया है।'

CCTV फुटेज में नहीं दिखी लूट

हाई कोर्ट (MP High Court) ने शैलेंद्र की जमानत स्वीकार करते हुए फैसले में लिखा 'सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि केवल मारपीट हुई थी। इस फुटेज में लूट जैसा कुछ नहीं दिख रहा है।\

Advertisment

अभियुक्त का कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी कभी दर्ल नहीं है। घटनास्थल उसकी दुकान के ठीक सामने है। ऐसी स्थिति में अभियुक्त को जमानत दी जाती है।'

यह भी पढ़ें- IISER का 11वां दीक्षांत समारोह: केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 442 शोधार्थियों को दीं डिग्रियां, CM भी बोले

यह भी पढ़ेंं-   Train News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगस्त और सितंबर में करना हैं सफर तो देख लें रद्द हुईं 52 ट्रेनों की पूरी लिस्‍ट

Advertisment
MP High Court HC BAIL ACCUSED ROBBERY INDORE ROBBERY WITH JUDGE BAIL BASIC CCTV FOOTAGE INDORE ROAD RAGE INDORE HIGH COURT GRANTED BAIL ACCUSED ROBBERY WITH JUDGE Indore Judge Loot Case Indore Judge Loot Case Video Indore Judge Loot Case High Court
Advertisment
चैनल से जुड़ें