Advertisment

Indore Gold Rate: सोने की कीमत में गिरावट जारी, चांदी में 300 रुपए का सुधार, विदेशी बाजार और व्यापार समझौते का असर

Indore Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सोना केडबरी 300 रुपए गिरकर 97,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

author-image
BP Shrivastava
Indore Gold Rate

हाइलाइट्स

  • इंदौर में सोने के दाम में गिरावट
  • चांदी में 300 रुपए का सुधार 
  • विदेशी बाजार में कमजारी का असर भारत में भी
Advertisment

Indore Gold Rate: इंदौर सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। सोना केडबरी 300 रुपए गिरकर 97,800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर, चांदी के भाव में 300 रुपए का सुधार देखा गया और यह 97100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

भारत में विदेशी बाजार का असर 

विदेशी बाजार में कमजोरी का असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। कॉमेक्स में सोने का वायदा 13 डॉलर घटकर 3330 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, चांदी में सुधार हुआ है और यह 300 रुपए बढ़कर 97100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक व्यापार समझौते पर साइन किए हैं। इस समझौते में यूके से आयात पर 10% टैरिफ बना रहेगा। वहीं, यूके ने अपने टैरिफ को 5.1% से घटाकर 1.8% करने पर सहमति जताई है।

Advertisment

इंदौर सोने-चांदी के रेट

इंदौर में 22 कैरेट सोने की कीमत 90750 रुपए प्रति दस ग्राम रही। चांदी का सिक्का 1110 रुपए में बिका। उज्जैन में सोने के केडबरी की कीमत 98000 रुपए और सोना रवा की कीमत 97900 रुपए प्रति दस ग्राम रही। वहीं चांदी पाट 97400 रुपए और चांदी टंच 97300 रुपए प्रति किलो के भाव पर रही।

ये भी पढ़ें: MP Govt Employees News: मध्यप्रदेश के 13 सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, देखें लिस्ट

शादी का सीजन तो है, लेकिन बाजार में उतनी खरीदारी नहीं हो रही है। इसकी वजह सोने-चांदी के ऊंचे भाव बन रहे हैं। वहीं ट्रंप ने अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता की उम्मीद जताई है। दोनों देशों के अधिकारी इस वीकेंड व्यापार वार्ता के लिए मिलने वाले हैं।

Advertisment
स्थानधातु प्रकारप्रकारभाव (रुपए)
इंदौरसोना (22 कैरेट)-₹90,750 / 10 ग्राम
चांदीसिक्का₹1,110 / नग
उज्जैनसोनाकेडबरी₹98,000 / 10 ग्राम
सोनारवा₹97,900 / 10 ग्राम
चांदीपाट₹97,400 / किलोग्राम
चांदीटंच₹97,300 / किलोग्राम

IND-PAK Tension: शादी की छुट्टी कैंसिल, रात में सात फेरे, सुबह दुल्हन को छोड़ देश सेवा में लौटे MP के जवान मोहित राठौर

IND-PAK Tension: भारत और पाकिस्‍तान के बीच जंग जैसे हालात बने हुए हैं। भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की जा रही है। भारतीय सेना पूरी तरह अलर्ट पर है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना के जवानों की छुट्टियां कैंसिल की जा रही हैं। उन्हें नौकरी पर वापस बुलाया जा रहा है। इस बीच मध्य प्रदेश के राजगढ़ में रहने वाले वायुसेना के जवान मोहित राठौर देशभक्ति और भावुक कर देने वाली कहानी सामने आई है। यह खबर पढ़कर आपको बॉर्डर फिल्‍म याद आ जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Advertisment
UK US Deal Trump Trade Agreement Silver Rise Sarafa Market Rate indore gold rate Indian Gold Market Gold Silver Price Indore Gold Fall Dollar Impact Gold Comex Gold Futures bullion market India
Advertisment
चैनल से जुड़ें