Advertisment

MP: इंदौर में अनोखा दशहरा, रावण नहीं…जलेंगी सोनम मुस्कान, ‘कलयुगी शूर्पणखाओं’ का होगा दहन

Indore Dussehra Shurpanakha Dahan 2025: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) का दशहरा इस साल कुछ हटकर और अनोखा होने जा रहा है। अब तक हर साल विजयादशमी पर रावण दहन किया जाता रहा है,

author-image
Anjali Pandey
MP: इंदौर में अनोखा दशहरा, रावण नहीं…जलेंगी सोनम मुस्कान, ‘कलयुगी शूर्पणखाओं’ का होगा दहन

इंदौर से अखिलेश सेन की रिपोर्ट

Indore Dussehra Shurpanakha Dahan 2025: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) का दशहरा इस साल कुछ हटकर और अनोखा होने जा रहा है। अब तक हर साल विजयादशमी पर रावण दहन किया जाता रहा है, लेकिन इस बार शहर में ‘रावण’ नहीं जलेगा। उसकी जगह ‘शूर्पणखा’ का दहन किया जाएगा। इसमें खास बात यह है कि यह शूर्पणखा 11 मुखी होगी। अब आप सोच रहे होंगे रावण के 10 सिर होते हैं लेकिन शूर्पणखा के 11 कैसे?

Advertisment

दरअसल, इसमें 11 हत्यारिनों के चेहरे लगाए जाएंगे, जो अपने पतियों या बच्चों की हत्या जैसे जघन्य अपराधों में आरोपी हैं। इनमें इंदौर की सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान के नाम सबसे प्रमुख हैं।

रावण की जगह जलेगा महिला अपराधियों का पुतला

publive-image

विजयादशमी हर साल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। देवी दुर्गा ने महिषासुर का। परंपरा के अनुसार दशहरे पर पूरे देश में रावण के पुतले दहन किए जाते हैं। लेकिन इस बार इंदौर की संस्था ‘पौरुष’ ने रावण की जगह ‘आधुनिक कलयुगी शूर्पणखाओं’ का पुतला जलाने का निर्णय लिया है।

11 महिला अपराधियों के चेहरे होंगे पुतले पर

publive-image

इसका एक पोस्टर भी सामने आया है। जिसमें यह साफ किया गया है कि इस बार पुतले पर 11 महिला अपराधियों के चेहरे होंगे। इस पोस्टर में इंदौर की सोनम रघुवंशी, जो पति राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी है। नीला ड्रम कांड आरोपी मेरठ की मुस्कान, मेरठ की रविता, फिरोजाबाद की शशि, बेंगलुरु की सूचना सेठ, देवास की हंसा, राजस्थान की हर्षा, जौनपुर की निकिता सिंघानिया, दिल्ली की सुष्मिता, मुंबई की चमन उर्फ गुड़िया और औरेया की प्रियंका। इन सभी के खिलाफ अपने पति या बच्चों की हत्या जैसे गंभीर आरोप हैं।

Advertisment

कब और कहां होगा कार्यक्रम

इस बार दशहरा 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इंदौर के महालक्ष्मी नगर स्थित मेला ग्राउंड (बॉम्बे हॉस्पिटल के पास) में शाम 6:30 बजे ‘कलयुगी शूर्पणखाओं’ का पुतला दहन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस अनोखे आयोजन का उद्देश्य समाज को जागरूक करना है।

ये भी पढ़ें : Moss Cleaning Tips: बारिश में छत और दीवारों पर जम गई है काई? छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

पौरुष संस्था का मकसद

यह आयोजन करने वाली संस्था ‘पौरुष’ (People Against Unequal Rules Used to Shelter Harassment) है। दरअसल ये पत्नी-पीड़ित पुरुषों की संस्था है। यह संगठन उन पुरुषों की आवाज उठाता है जो पत्नी या महिला पक्ष से उत्पीड़न का शिकार होते हैं। अशोक दशोरा संस्था पौरूष  का कहना है कि कानून अक्सर महिलाओं के पक्ष में झुक जाते हैं और कई बार पुरुषों को न्याय नहीं मिल पाता। इसी संदेश को देने के लिए इस बार ‘कलयुगी शूर्पणखा दहन’ का कार्यक्रम रखा गया है।

Advertisment

सोनम रघुवंशी केस पर भी नजर

उल्लेखनीय है कि इंदौर की चर्चित राजा रघुवंशी हनीमून मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी भी इस लिस्ट में शामिल है। शिलांग पुलिस इस केस में 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। फिलहाल सोनम जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दे चुकी है। उसके वकील ने पुलिस जांच पर कई आपत्तियां उठाते हुए बेल की मांग की है।

ये भी पढ़ें : Gold Rate Today: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी भी गिरी, जानें आज का ताजा रेट

सोनम रघुवंशी केस शूर्पणखा दहन रावण दहन 2025 मुस्कान नीला ड्रम केस महिला अपराधी पुतला दहन इंदौर दशहरा 2025 Vijayadashami Indore 2025 Sonam Raghuwanshi Shurpanakha Dahan Ravan Dahan Indore Muskan case Mahila Apradhi Dahan Indore news Dussehra Indore Dussehra Shurpanakha Dahan 2025 Indore Dussehra 2025
Advertisment
चैनल से जुड़ें