Advertisment

इंदौर में डॉक्टर के साथ 3 करोड़ से ज्यादा की ठगी, ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लगाई चपत

इंदौर में डॉक्टर के साथ करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है।

author-image
Vishalakshi Panthi
Online Fraudsters

Online Trading Fraud: इंदौर में एक डॉक्टर के साथ 3 करोड़ 8 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी हुई है।आरोपियों ने शेयर मार्केट में कई गुना मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी डॉक्टर को ठगा। क्राइम ब्रांच में शिकायत होने के बाद पुलिस ने इस केस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Advertisment

लड़की बनकर की ठगी 

क्राइम ब्रांच मुताबिक, इंदौर के एक डॉक्टर के साथ ठगी की वारदात हुई। सोशल मीडिया पर डॉक्टर की दोस्ती आरू भट्ट नाम की लड़की से हुई। इस लड़की ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग पोर्टल ‘Webull’ के बारे में बताया था। इसके बाद 8 अगस्त को महिला ने डॉक्टर को एक लिंक शेयर की और उस पर पूरी डिटेल भरकर रजिस्टर करने को कहा।

निवेश पर शुरुआत में दिखा मुनाफा 

डॉक्टर ने इस लिंक के जरिए रजिस्टर किया और फिर पोर्टल पर निवेश करना शुरू किया। शुरुआत में हर बार किए गए इंवेस्टमेंट पर पोर्टल पर अच्छा खासा मुनाफा दिखता गया। इसके बाद पोर्टल के वॉलेट अकाउंट में मुनाफे की राशि दिखाई देती रही। जब डॉक्टर ने पोर्टल के वॉलेट से पैसे निकालने की कोशिश की, तो दो बार पैसे उनके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर भी हुए। 

अलग-अलग बैंक खाते में पैसे जमा कराए

इसके बाद महिला ने धीरे-धीरे डॉक्टर का विश्वास जीत लिया। डॉक्टर का विश्वास जीतने के बाद उन्हें ज्यादा मुनाफा कमाने का लालच भी दिया। महिला ने डॉक्टर से अलग-अलग बैंक खातों में लगातार पैसे जमा कराए। इस तरह डॉक्टर से कुल 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का इंवेस्टमेंट कराया।

Advertisment

डॉक्टर को 3 करोड़ 8 लाख की चपत लगाई

एक डॉक्टर को ठगों ने 3 करोड़ 8 लाख 36 हजार 293 रुपए की चपत लगा दी। यह ठगी 66 ट्रांजैक्शन के माध्यम से की गई, जिसमें डॉक्टर को कंपनी के कस्टमर केयर व्हाट्सएप नंबर और अज्ञात महिला के द्वारा बताए गए बैंक खातों में पैसे जमा कराने के लिए कहा गया था। जब डॉक्टर को पैसे नहीं मिले, तो उन्होंने अपने बेटे को बताया और इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई।

आरोपी आपस में बांटते थे कमीशन

क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शाहरुख पुताई का काम करता था और उसने रेहान के बैंक खाते को ठगी के लिए एजाज को उपलब्ध कराया था। एजाज ने बदले में 4 प्रतिशत कमीशन दिया था, जिसमें से 2 प्रतिशत रेहान को दिया गया था। एजाज ने बताया कि वह बीई मैकेनिकल इंजीनियर है और बेरोजगार है, और उसे गैंग के सदस्यों से 6 प्रतिशत कमीशन मिलता था।

Online Trading Fraud Indore Cyber Crime Indore
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें