Advertisment

Indore DJ New Rule: बोर्ड परीक्षाओं के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, इतने बजे के बाद नहीं बजा पाएंगे DJ

Madhya Pradesh Indore DJ Music Rules Timing Details; इंदौर में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस महीने से शुरू हो रही हैं, जो अप्रैल तक चलेंगी।

author-image
Ashi sharma
Indore DJ New Rule: बोर्ड परीक्षाओं के चलते इंदौर कलेक्टर का बड़ा आदेश, इतने बजे के बाद नहीं बजा पाएंगे DJ

Indore DJ New Rule: इंदौर में 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं इस महीने से शुरू हो रही हैं, जो अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान, शहर में ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं। इस वजह से जिला प्रशासन ने नॉइस पॉल्यूशन के नियमों को सख्ती से लागू करने का फैसला किया है।

Advertisment

कलेक्टर का आदेश

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नॉइस पॉल्यूशन को लेकर शहर में लगातार शिकायतें आ रही हैं। साथ ही, बोर्ड परीक्षाएं नजदीक हैं, इसलिए यह जरूरी है कि नॉइस पॉल्यूशन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नियमों का सख्ती से पालन

प्रशासन ने नॉइस पॉल्यूशन को रोकने के लिए कई नियम जारी किए हैं:

  • समय सीमा का पालन: रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डीजे और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
  • डीजे बॉक्स पर रोक: किसी भी आयोजन या जुलूस में दो से ज्यादा डीजे बॉक्स का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
  • दुकानदारों के लिए निर्देश: डीजे बॉक्स किराए पर देने वाले दुकानदारों को किसी को भी दो से अधिक डीजे बॉक्स नहीं देना होगा। अगर वे नियम तोड़ते हैं, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
  • सार्वजनिक आयोजन: सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों को भी नॉइस पॉल्यूशन के नियमों का पालन करना होगा।

प्रशासन की चेतावनी

कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ कहा है कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था इन नियमों का उल्लंघन करती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वे नॉइस पॉल्यूशन से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन कराएं।

Advertisment

अटक गए 90 हजार विद्यार्थियों के लैपटॉप, माध्यमिक शिक्षा मंडल नहीं देगा राशि

मध्यप्रदेश में 90 हजार विद्यार्थी पिछले 8 महीनों से लैपटॉप के लिए सरकारी राशि का इंतजार कर रहे हैं। माशिमं ने राशि देने से साफ इनकार कर दिया है।

MP Laptop Yojana Funds

Advertisment
mp board exams Indore DJ Rules DJ Rules Guidelines
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें