Advertisment

Indore Crime News : विवादित लेखिका डॉ. फरहत खान पुणे में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

author-image
Preeti Dwivedi
Indore Crime News : विवादित लेखिका डॉ. फरहत खान पुणे में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती

इंदौर। Indore Crime News शहर के लॉ कॉलेज में मिली विवादित पुस्तक की लेखिका डॉ. फरहत खान DR Farhat Khan को पुणे में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के डर से डॉ खान का बीपी हाई High BP होने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब एसआई अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बताया डा. खान गंभीर हैं। किडनी में संक्रमण के कारण उनका डायलिसिस चल रहा है। गिरफ्तारी के डर से डा. खान का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और तत्काल दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा।

Advertisment

लिखे विवादित अंश, जिन पर मच रहा बवाल

  • पुस्तक की लेखिका ने सामूहिक हिंसा एवं दांडिक न्याय पद्धति नाम की पुस्तक में कई विवादित अंश लिखे हैं। इन्हें लेकर बवाल मचा हुआ है। पुस्तक में लिखा गया है।
  • हिंदू संप्रदाय विध्वंसकारी विचारधारा के रूप में उभर रहा है। विश्व हिंदू परिषद जैसा संगठन हिंदू बहुमत का राज्य स्थापित करना चाहता है। वह किसी भी बर्बरता के साथ हिंदू राज्य की स्थापना को उचित ठहराता है।
  • हिंदुओं ने हर संप्रदाय से लड़ाई का मोर्चा खोल रखा है। पंजाब में सिखों के खिलाफ शिव सेना जैसे त्रिशूलधारी नए संगठन ने मोर्चा बना लिया है। पंजाब का सच आज यह है कि मुख्य आतंकवादी हिंदू हैं और सिख प्रतिक्रिया में आतंकवादी बन रहा है। कमाल यह है कि पहले मुसलमान चिल्लाया करते थे कि अल्पसंख्यक इस्लाम खतरे में है, पर आज हिंदू चिल्ला रहा है बहुसंख्यक हिंदू खतरे में हैं।
  • आज हिंदू बहुसंख्यक, हिंदू अल्पसंख्यक मुसलमान पर अपनी इच्छा थोपने का काम कर रहा है। आज यही सांप्रदायिक संघर्ष का कारण बन रहा है। जब कांग्रेस सत्ता में आ गई और भाजपा मुख्य विरोधी दल बन गया तो राष्ट्रीय स्वयं संघ ने भाजपा को आदेश दिया कि दोनों ब्राह्मणवादी दल हैं और दोनों में ब्राह्मणों का प्रभुत्व है। भाजपा और कांग्रेस में सिद्धांतत: कोई अंतर नहीं है।
  • जब धार्मिक स्थलों की 1947 की स्थिति कायम रखी जाएगी तो अयोध्या का मंदिर इस कानून की सीमा से क्यों बाहर किया गया। आरएसएस ने भाजपा को कांग्रेस का विरोध करने से रोका तो कांग्रेस को भी आदेश दिया कि अयोध्या का विवाद कानून से बाहर रखे ताकि भाजपा अपनी सांप्रदायिक राजनीति करती रहे।
  • हिंदुओं के जितने भी सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिंक संगठन बने हैं, उनका एक मात्र उद्देश्य मुसलमानों का विनाश करना है और शूद्रों को दास बनाना है। हिंदू राजतंत्र का शासन वापस लाकर ब्राह्मण्ाों को पृथ्वी का देवता बनाकर पूज्य बनाना है।

ऐसे पकड़ाई खान —
डीसीपी जोन-4 आरके सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के मुताबिक कालिंदी पार्क (श्रीनगर एक्सटेंशन) निवासी डा. खान रविवार रात ही फरार हो गई थी। पुलिस को मिली खबर के अनुसार वे महाराष्ट्र गई है। सेंधवा तक उसका फोन चालू था। लेकिन इसके बाद स्विच आफ हो गया। बुधवार सुबह जानकारी मिली डा. फरहत पुणे के रुबी हाल अस्पताल में भर्ती है। एसआई अस्पताल पहुंचे तो डाक्टर ने बताया डा. खान गंभीर हैं। किडनी में संक्रमण होने के कारण डायलिसिस हो रहा है। गिरफ्तारी के डर से डा. खान का ब्लड प्रेशर बढ़ गया और तत्काल दूसरे अस्पताल रेफर करना पड़ा है।

topnews rss Professor Farhat Khan MP news MP Breaking News madhya pradesh news madhya pradesh Indore News Indore Law College case Indore crime news indore hindi news higher education department Government New Law College Government Law College Indore controversial book Book Against Hindu Bansal News "Indore Law College Vivad
Advertisment
चैनल से जुड़ें