Advertisment

Indore News: चाइनीज मांझे ने दिया जिंदगी भर का डर, महिला का कटा गला, 22 टांके आए

Indore Chinese Manjha: मध्यप्रदेश में चाइना मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी इसमें रोक नहीं लग पाई है।

author-image
Kushagra valuskar
Indore News: चाइनीज मांझे ने दिया जिंदगी भर का डर, महिला का कटा गला, 22 टांके आए

Indore Chinese Manjha: मध्यप्रदेश में चाइना मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद भी इसमें रोक नहीं लग पाई है। इस बीच इंदौर में चाइना मांझा से महिला का गला कट गया। पीड़िता की जान बच गई, हालांकि गले में 22 टांके लगे हैं।

Advertisment

दरअसल, महिला अपने घर से रणजीत हनुमान मंदिर के दर्शन करने निकली थी। तभी छत्रीपुरा थाने के पास हादसा हो गया। बाइक चला रहे पति विकास वर्मा के सिर के पास से चाइना मांझा निकला। झुककर विकास बच गए, लेकिन पत्नी रीना वर्मा के गले को रगड़ता हुआ मांझा निकल गया।

घटना करीब शाम 5.30 बजे की है। बता दें राज्य में राज्य में चाइना का मांझा बेचने पर प्रतिबंध है। कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर ने चाइन मांझा बेचने पर बैन लगाया है।

विचारधीन कैदी ने की आत्महत्या, लगाई फांसी

एमवाय अस्पताल में कैदी ने आत्महत्या कर ली। वह सेंट्रल जेल में बंद था। कुछ दिन पहले इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था। मृतक महेंद्र (30) दुष्कर्म के मामले में आरोपी थी। डेढ़ महीने पहले जेल भेजा गया था।

Advertisment

पुलिस के अनुसार, महेंद्र ने कैदी वार्ड के बाथरूम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसका शव गुरुवार सुबह फंदे से लटका मिला। उसने तुरंत इसकी जानकारी गार्ड को दी।

रातभर दर्द से चिल्ला रहा था

जानकारी के अनुसार, बुधवार-गुरुवार रात महेंद्र को हार्निया का दर्द उठा। वह रातभर से दर्द से परेशान था। इसकी जानकारी गार्ड ने अस्पताल से स्टाफ को दी थी, लेकिन उन्होंने अनदेखा कर दिया।

युवती के सिर पर बोतल से किया हमला

विजय नगर इलाके में एक पब के बाहर एक युवक ने युवती से सिर पर बीयर की बोतल से हमला कर दिया। आरोपी खुद को सलमान लाला गैंग का बता रहा था। मामले की जानकारी हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं को मिली। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने युवक की पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।

Advertisment

हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक राजकुमार टेटबाल ने बताया कि ट्रांस पब की पार्किंग में हिंदू लड़की के सिर पर युवक ने बीयर की बोतल मार दी। जागरण मंच के कार्यकर्ता जब पहुंचे तो युवती घायल अवस्था में पड़ी थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

आरोपी सोनू आठ से दस लोगों के साथ पब पहुंचा था। उसने धमकी देते हुए कहा कि मेरा कोई कुछ बिगाड़ सकता। इसके बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने युवती के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें-

वाह मंत्री जी: मंच से बोले MP के शिक्षा मंत्री- 500 शिक्षक स्कूल नहीं जाते, किराए पर रखे लोग, मेरे जिले में ऐसे 100 टीचर

Advertisment

मेदांता अस्पताल में नाबालिग से बैड टच: मेल नर्स ने किया हार्ट पेशेंट से छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

MP news Indore News chinese manjha chinese manjha case
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें