इंदौर। एमवाय अस्पताल (Child theft case hospital ) में एक बार फिर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पर एक बार फिर बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। बच्चा चोरी करने आई महिला चोर बड़े ही चालाकी से बच्चे को चारी (Indore Child theft case MY hospital ) करके गायब हो गई और पुलिस और अस्पताल प्रबंधन को कोई जानकारी ही नहीं लगी। इस घटना के बाद से एक बार फिर अस्पताल प्रबंधन (Maharaja Yeshwantrao Hospital ) की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
फुटेज के जरिए संदिग्ध महिला को तलाश रही है
बताया जा रहा है जिस महिला ने बच्चे को चोरी किया वह नर्स बनकर अस्पताल के अंदर आई और बच्चे की नानी के साथ वार्ड से बच्चे को लेकर बाहर आई। यहां नानी को पर्ची बनवाने का कहकर भेज दिया। नानी के जाते ही बच्चे को लेकर अस्पताल से रवाना हो गई। बच्चा चोरी होने की जानकारी मिलते ही परिजनों ने जमकर हंगामा किया। संयोगितागंज पुलिस ने अज्ञात महिला चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए संदिग्ध महिला को तलाश रही है।
रविवार की शाम चोरी हुआ बच्चा
बच्चा चोरी होने के 27 घंटे बाद भी पुलिस अब तक बच्चे का सुराग नहीं लगा पाई है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह 5 बजे बच्चे का जन्म हुआ था और उसी दिन शाम को बच्चा चोरी हो गया। परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल में बच्चा चोरी हो जाता है और किसी को कोई जानकारी नहीं है। बच्चा चोरी होने के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। हालांकि बच्चा चोरी करने वाली दो महिलाएं सीसीटीवी में बच्चे को ले जाती नजर आई। पुलिस अब इन दोनों महिलाओं की तलाश कर रही है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज कर लिया है। संयुक्त गंज थाना क्षेत्र की पुलिस जांच में जुटी गई है।