Advertisment

Indore BJP: इंदौर नगर कार्यकारिणी के लिए विधायकों ने दिए 35 नाम, एल्डरमैन के लिए पार्टी को मिले 45 नाम

Indore BJP: इंदौर में बीजेपी नगर कार्यकारिणी गठन और नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर तैयारी तेज। विधायकों ने 35 नाम कार्यकारिणी और 45 नाम एल्डरमैन के लिए अनुशंसित किए।

author-image
BP Shrivastava
Indore BJP

Indore BJP

Indore BJP Nagar Karyakarini: इंदौर बीजेपी नगर कार्यकारिणी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए पार्टी विधायकों ने 35 नामों की अनुशंसा की है। इसके साथ ही इंदौर नगर निगम में एल्डरमैन के पद पर नियुक्ति के लिए पार्टी को 45 नामों की अनुशंसा मिली है।

Advertisment

प्रदेश बीजेपी द्वारा नियुक्ति के लिए नेताओं को भरोसे में लेने के मकसद से हर शहर और जिले के लिए पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। इसमें इंदौर के लिए विवेक जोशी और आशुतोष तिवारी को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

पर्यवेंक्षक कर चुके नेताओं से वन-टू-वन चर्चा

पर्यवेक्षक आशुतोष तिवारी और विवेक जोशी पिछले रविवार को इंदौर आए थे। इन पर्यवेक्षकों ने दिनभर बीजेपी ऑफिस में पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और अन्य सीनियर नेताओं से चर्चा की थी। बताते हैं यह पूरी चर्चा आने वाले दिनों में होने वाली नियुक्तियों को लेकर की गई थी। इसमें इंदौर में बीजेपी की नगर कार्यकारिणी का गठन, इंदौर नगर निगम में एल्डरमैन के 12 पदों पर नियुक्ति और निगम, मंडल तथा विभिन्न जनभागीदारी समिति में नियुक्ति का मुद्दा खास रहा था।

बीजेपी के नेताओं से इन पदों पर नियुक्ति के लिए उनके विधानसभा क्षेत्र के योग्य व्यक्तियों के नाम मांगे गए थे। पर्यवेक्षकों के साथ मुलाकात में बीजेपी विधायकों और अन्य नेताओं ने नगर कार्यकारिणी के लिए 35 लोगों के नाम की अनुशंसा की थी। इसके साथ ही एल्डरमैन के पद के लिए 45 नाम की अनुशंसा की गई है। हालांकि, एल्डरमैन के 12 पदों पर नियुक्ति होना है।

Advertisment

कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं के भी नाम

नगर कार्यकारिणी के गठन, इंदौर नगर निगम में एल्डरमैन के साथ ही निगम-मंडल के लिए भी अलग से अनुशंसा भाजपा संगठन को मिली है। वहीं कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए बड़े नेताओं ने भी अपने समर्थकों के नाम की अनुशंसा की है। बीजेपी कार्यालय पर दोनों पर्यवेक्षकों ने हर नेता से अलग-अलग बातचीत की और उनसे अनुशंसा प्राप्त की थी। इस दौरान शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा में मौजूद रहे।

कार्यकारिणी पिछली बार से छोटी रहेगी

बीजेपी नेताओं का कहना है कि इस बार नगर कार्यकारिणी पिछली बार से छोटी रहेगी। बीजेपी संगठन से जारी हुई गाइडलाइन के अनुसार इस बार नगर अध्यक्ष को मिलाकर 90 लोगों की टीम होगी। जिसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष का पद होगा। टीम में लगभग 40 महिलाओं को भी स्थान दिया जा रहा है।
बीजेपी सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी के लगभग सभी नाम तय हो गए हैं। इन नामों पर कुछ नेताओं ने अपनी आपत्ति भी दर्ज कराई है। जिन पर बातचीत कर सहमति बनाई जा रही है। हालांकि प्रदेश संगठन की गाइड लाइन के हिसाब से टीम बनाई जा रही है।

कार्यकारिणी में महिलाओं की संख्या 40 होगी

नगर कार्यकारिणी में इस बार महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पिछली बार जहां इंदौर नगर कार्यकारिणी में 24 महिलाओं को मिला था, वहीं इस बार टीम में 40 से ज्यादा महिलाओं को स्थान देने की बात बीजेपी की गाइडलाइन में कही गई है। गाइडलाइन के मुताबिक इस बार कार्यकारिणी में 90 सदस्यों में से 36 महिलाएं होना चाहिए, जिसमें भी 6 महिलाएं अजा और अजजा वर्ग से होना चाहिए। पिछली बार सदस्यों में इनकी संख्या 18 ही थी। वहीं, नगर पदाधिकारियों में इस बार महिलाओं की संख्या 9 होना चाहिए। जिसमें 2 महिलाएं अजा और अजजा वर्ग से होना जरूरी है। पिछली बार नगर पदाधिकारियों में इनकी संख्या 6 थी।

Advertisment

Latest Updates: देशभर में मनेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, हलधर महोत्सव में जाएंगे CM मोहन, CM योगी मथुरा को देंगे सौगात

Shri Krishna Janmashtami Haldhar Festival CM Mohan Yadav CM Yogi Adityanath Mathura 16 august hindi news

16 अगस्त 2025 को पूरे देश में धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। मंदिरों में सुंदर सजावट, भजन-कीर्तन और रास-लीला के कार्यक्रम आयोजित होंगे। भक्तजन व्रत रखकर रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाएंगे। मथुरा और वृंदावन में खास कार्यक्रम और झांकियां सजाई जाएंगी। दही-हांडी प्रतियोगिताएं भी कई जगह आकर्षण का केंद्र रहेंगी। श्रद्धालु अपने घरों और मंदिरों में बाल गोपाल की पूजा-अर्चना करेंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

Indore Bjp Indore BJP Nagar Karyakarini BJP Alderman appointment Indore Indore BJP organization Nagar Karyakarini preparation Ashutosh Tiwari Vivek Joshi BJP BJP women representation Indore BJP leaders recommendation
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें