Advertisment

Indore Love Jihad Case: लव जिहाद केस में फंसे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म!, 2 तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पास

इंदौर नगर निगम ने लव जिहाद केस के आरोपी और कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी समाप्त करने का प्रस्ताव 2/3 बहुमत से पारित कर दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने यह प्रस्ताव रखा, जिसे बीजेपी के पार्षदों का समर्थन मिला। वहीं कांग्रेस ने इसका विरोध जताया।

author-image
Vikram Jain
Indore Love Jihad Case: लव जिहाद केस में फंसे कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की पार्षदी खत्म!, 2 तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पास

हाइलाइट्स

  • अनवर कादरी पार्षद पद से हटाने का प्रस्ताव पारित।
  • पार्षद कादरी के समर्थन में कांग्रेस ने किया वॉकआउट।
  • महापौर बोले: ऐसे लोगों का निगम में कोई काम नहीं।
Advertisment
Indore Congress Anwar Qadri councillor termination Proposal Passed: इंदौर में लव जिहाद केस में आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की सदस्यता खत्म करने का प्रस्ताव पास हो गया है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को बीजेपी पार्षदों के समर्थन से दो तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया। महापौर ने साफ कहा कि निगम में ऐसे लोगों का कोई काम नहीं है। वहीं कांग्रेस ने इस फैसले का कड़ा विरोध करते हुए सदन से वॉकआउट किया और धरना दिया।

अनवर कादरी को हटाने का प्रस्ताव पास

लव जिहाद केस में आरोपी कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की सदस्यता खत्म करने को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। गुरुवार को इंदौर नगर निगम की परिषद बैठक में अनवर कादरी की सदस्यता समाप्त करने के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव का प्रस्ताव पेश किया। जिसे बीजेपी पार्षदों के समर्थन से दो तिहाई बहुमत के साथ पारित किया गया।

महापौर ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर तीखे सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कांग्रेस लव जिहाद के पक्ष में है? उन्होंने कहा कि एक आरोपी पार्षद का जेल में रहना यह सिद्ध करता है कि उसकी पार्षदी समाप्त होनी चाहिए। महापौर ने कहा कि ऐसे लोगों का निगम में कोई काम नहीं है। उन्होंने कहा कि जेल से भेजा गया उसका जवाब भावनात्मक था, तथ्यों से परे।

सदन में हंगामा, कांग्रेस ने किया विरोध

अनवर कादरी की सदस्यता को लेकर सदन में प्रस्ताव पेश होते ही कांग्रेस पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया और बाहर धरने पर बैठ गए। धरने के दौरान कांग्रेस पार्षद सेव-परमल खाते नजर आए, जो विरोध प्रदर्शन का अनोखा तरीका था। कांग्रेस का आरोप है कि यह फैसला राजनीति से प्रेरित है और निष्पक्ष जांच के पहले ही निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें...Betul Communal Tension: मुलताई में RSS प्रचारक से मारपीट के बाद मचा बवाल, 2 समुदाय भिड़े, धारा 144 लागू, TI लाइन अटैच

अनवर कादरी पर गंभीर आरोप

बता दें कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद अनवर पर लव जिहाद फंडिंग करने, हिंदू युवतियों से दुष्कर्म कराने के, धर्मांतरण का दबाव बनाने, गुंडागर्दी और देश-विरोधी नारे लगाने सहित कई आपराधिक मामलों में गंभीर आरोप हैं। लंबे समय से फरार रहने के बाद उसने अगस्त में अदालत में आत्मसमर्पण किया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। 40 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
Pushyamitra Bhargav Municipal meeting Indore Love jihad funding case Love Jihad case Indore indore politics Indore political controversy Indore news October 2025 Indore News indore nagar nigam Indore Municipal Corporation Indore Mayor Pushyamitra Bhargava Indore Councillor Anwar Qadri Indore Congress Councilor Anwar Qadri case Indore BJP council decision Indore Bjp Fake gun license Congress Protest Indore Congress councilor Anwar Qadri's membership terminated Anwar Qadri Indore Anwar Qadri Criminal charges Anwar Qadri councillor termination Accused Anwar Qadri
Advertisment
चैनल से जुड़ें