Advertisment

इंदौर एयरपोर्ट पर नाइट शिफ्ट: 10 से ज्यादा रूट्स की उड़ाने प्रभावित, जानिए कौन-सी फ्लाइट्स होंगी कैंसल

Indore Airport Flights Schedule Update; इंदौर एयरपोर्ट पर रन-वे की मरम्मत के कारण 1 अप्रैल से प्रतिदिन 8 घंटे के लिए रन-वे बंद रहेगा।

author-image
Kushagra valuskar
इंदौर एयरपोर्ट पर नाइट शिफ्ट: 10 से ज्यादा रूट्स की उड़ाने प्रभावित, जानिए कौन-सी फ्लाइट्स होंगी कैंसल

इंदौर से शारजाह तक उड़ानों का नया प्लान।

हाइलाइट्स
  • इंदौर एयरपोर्ट पर रन-वे रिपेयरिग।
  • 1 अप्रैल से रात को बंद रहेगा रन-वे।
  • कई फ्लाइट्स का बदलेगा शेड्यूल।
Advertisment

Indore Airport Flights Schedule: इंदौर एयरपोर्ट पर रन-वे की मरम्मत के कारण 1 अप्रैल से प्रतिदिन 8 घंटे के लिए रन-वे बंद रहेगा। इस दौरान कोई भी उड़ान संचालित नहीं होगी। इसके चलते इंदौर-शारजाह फ्लाइट सहित पुणे, दिल्ली, लखनऊ और बेंगलुरु जैसे 10 से अधिक रूट्स की उड़ानों के शेड्यूल में बदलेगा।

नया संचालन समय, सुबह 6:30 से रात 10:30 तक

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, अब उड़ानों की आवाजाही केवल सुबह 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक ही होगी। पहले रन-वे मरम्मत का काम रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक चल रहा था। अब इसे 8 घंटे (रात 10:30 से सुबह 6:30 तक) कर दिया गया है। इससे कई देर रात और सुबह की उड़ानें प्रभावित होंगी।

एयरलाइंस को हो रही दिक्कत

इंडिगो और एयरइंडिया जैसी एयरलाइंस के लिए फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव करना मुश्किल हो रहा है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक, सुबह से लेकर रात तक की कई उड़ानों के समय में बदलाव करना पड़ सकता है, जबकि कुछ उड़ानों को अस्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-इंदौर एयरपोर्ट ने एक दिन में 100 फ्लाइट्स का आंकड़ा पार किया, समर शेड्यूल लागू होने के बाद बढ़ा एयर ट्रैफिक

इंदौर-शारजाह फ्लाइट का नया शेड्यूल (30 मार्च से लागू)

इंदौर से शारजाह

  • उड़ान 1: रात 10:10 बजे (IST) इंदौर से रवाना, रात 12:05 बजे (UAE समय) शारजाह पहुंचेगी।
  • उड़ान 2: रात 11:30 बजे (IST) इंदौर से रवाना, रात 1:45 बजे (UAE समय) शारजाह पहुंचेगी।

शारजाह से इंदौर

  • उड़ान 1: शाम 4:25 बजे (UAE समय) शारजाह से रवाना, रात 9:10 बजे (IST) इंदौर पहुंचेगी।
  • उड़ान 2: शाम 5:50 बजे (UAE समय) शारजाह से रवाना, रात 10:30 बजे (IST) इंदौर पहुंचेगी।
Advertisment

(सभी समय एयरलाइन कंपनी द्वारा जारी किए गए हैं।)

यह भी पढ़ें- Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर फर्जी टिकट लेकर पहुंची महिला, पीएनआर चेक किया तो हुआ खुलासा, पुलिस जांच में जुटी

ये उड़ानें भी होंगी प्रभावित, समय में होगा बदलाव

फिलहाल, इंदौर से संचालित होने वाली निम्नलिखित उड़ानों के शेड्यूल में आधे घंटे से लेकर 2 घंटे तक का बदलाव हो सकता है:

  • इंदौर-लखनऊ
  • इंदौर-बेंगलुरु
  • इंदौर-जयपुर
  • पुणे-इंदौर
  • इंदौर-मुंबई
  • इंदौर-दिल्ली
  • इंदौर-पुणे
  • दिल्ली-इंदौर
  • मुंबई-इंदौर
Advertisment

इनके अलावा, रात की जयपुर-इंदौर, लखनऊ-इंदौर और बेंगलुरु-इंदौर फ्लाइट्स को अस्थायी रूप से रद्द किया जा सकता है। नए शेड्यूल की जानकारी जल्द ही एयरलाइंस द्वारा जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

प्राइवेट स्कूलों की 50 प्रतिशत तक सस्ती हुई किताबें: दुकानदारों ने लगाया बुक फेयर, यूनिफॉर्म-स्टेशनरी पर भी डिस्काउंट

MP हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 5 साल का इंतजार खत्म, ओबीसी शिक्षक भर्ती पर अब नहीं होगी कोई रुकावट

Indore Airport Flights Indore Flights Indore Flights Route
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें