Advertisment

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

ममूजू (इंडोनेशिया) इंडोनेशिया Indonesia Earthquake में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद रविवार को बचावकर्मियों को घरों और इमारतों के मलबों से और लोगों के शव मिले जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई।

author-image
Bansal News
Indonesia Earthquake:  इंडोनेशिया में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हुई, राहत-बचाव कार्य जारी

ममूजू (इंडोनेशिया) इंडोनेशिया Indonesia Earthquake में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के बाद रविवार को बचावकर्मियों को घरों और इमारतों के मलबों से और लोगों के शव मिले जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 73 हो गई। हालांकि इस बीच सेना के इंजीनियरों ने क्षतिग्रस्त सड़कों को खोल दिया जिससे राहत सामग्री पहुंचाना आसान हो गया।

Advertisment

कुल 73 लोगों की मौत
राष्ट्रीय आपदा मोचन एजेंसी के प्रवक्ता रादित्य जाति ने कहा कि बृहस्पतिवार मध्य रात्रि आए भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित ममूजू शहर और सुलावेसी द्वीप पर माजेने में और भी भारी उपकरणों को पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि कुल 73 लोगों की मौत ममूजू और नौ की मौत पड़ोसी जिले माजेने में हुई है।

1,150 घर क्षतिग्रस्त हुए
बिजली आपूर्ति तथा फोन संचार सुविधाएं भी धीरे-धीरे बहाल हो रही है। जाति ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग बेघर हो गए तथा 800 से अधिक लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों में से आधे लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जाति ने बताया कि माजेने में कम से कम 1,150 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 27,850 लोगों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है।

मार्ग सेना के इंजीनियरों ने साफ कर दिया
आपदा मोचन एजेंसी की ओर से बताया गया कि भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हुआ ममूजू और माजेने को जोड़ने वाला मार्ग सेना के इंजीनियरों ने साफ कर दिया है। क्षतिग्रस्त पुल को भी उन्होंने ठीक कर दिया है। इससे पहले 2018 में पालू शहर में 7.5 तीव्रता का भूकंप और उसके बाद सुनामी आई थी। तब चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Advertisment
इंडोनेशिया में भूकंप World Sulawesi Island earthquake news News International News Indonesia Earthquake updates Indonesia Earthquake News Indonesia Earthquake latest news Indonesia Earthquake indonesia
Advertisment
चैनल से जुड़ें