Advertisment

Indigo Plane Big Breaking: दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, रद्द करनी पड़ी उड़ान

मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से बृहस्पतिवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी।

author-image
Bansal News
Indigo Plane Big Breaking: दुबई जा रहे विमान से टकराया पक्षी, रद्द करनी पड़ी उड़ान

मेंगलुरु।  Indigo Plane Big Breaking मेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (एमआईए) के रनवे पर दुबई जा रहे एक विमान से बृहस्पतिवार सुबह पक्षी टकरा गया जिससे उड़ान रद्द करनी पड़ी। हवाई अड्डे के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है।

Advertisment

जाने कैसे हुआ हादसा

पक्षी विमानन कंपनी ‘इंडिगो’ के विमान के पर से टकरा गया, जो उड़ान भरने को तैयार था। पायलट ने तुरंत हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) को सूचित किया और उड़ान रद्द कर दी गई। घटना के बाद 160 यात्रियों को विमान से उतारा गया। इस घटना से हवाई अड्डे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बाद में, यात्रियों को बेंगलुरु से आए दूसरे विमान से दुबई ले जाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञ विमान का निरीक्षण कर रहे हैं।

सभी यात्रियों को विमान से किया बाहर

एमआईए के अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि उड़ान 6ई1467 आईएक्सई-डीएक्सबी (जिसे सुबह आठ बजकर 25 मिनट पर उड़ान भरनी थी) ‘टैक्सीवे’ से रनवे में प्रवेश करते ही एक पक्षी से टकरा गई। पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और सुबह साढ़े आठ बजे विमान ‘एप्रन’ (विमानों को खड़े किए जाने की जगह) पर लौट आया। इसके बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। बयान के अनुसार, ‘‘ इंडिगो ने उन 165 यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा की व्यवस्था की है, जिन्हें उड़ान संख्या 6ई5347 से (सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर) बेंगलुरु जाना था। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।’’ दुबई के लिए विमान पूर्वाह्न 11 बजकर पांच मिनट पर रवाना हुआ।

big breaking Indigo Plane
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें