Advertisment

Indigo Flight Bomb: आज देरी से उड़ी दुबई जाने वाली फ्लाइट, सामने आई ये अजब वजह

आज शनिवार सुबह 7.20 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट अचानक रूक गई जिसे आज शाम को टेक-ऑफ कराया जाएगा।

author-image
Bansal News
Indigo Flight Bomb: आज देरी से उड़ी दुबई जाने वाली फ्लाइट, सामने आई ये अजब वजह

नई दिल्ली। Indigo Flight Bomb: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर आज शनिवार सुबह 7.20 बजे उड़ान भरने वाली फ्लाइट अचानक रूक गई जिसे आज शाम को टेक-ऑफ कराया जाएगा।

Advertisment

नशे में धुत्त शख्स ने की करतूत

आपको बताते चलें कि, यह इंडिगो की फ्लाइट चेन्नई से दुबई के लिए उड़ान भरने वाली थी जहां पर उसी दौरान फ्लाइट प्रबंधन को शराब के नशे में धुत्त शख्स का कॉल सामने आया था जहां पर अपने परिवार के सदस्यों को दुबई जाने से रोकना चाहता था। उसने नशे में धुत्त होकर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके फ्लाइट में बम होने का दावा किया। इस खबर के मिलने पर सुरक्षा एजेंसियों ने फ्लाइट में बम ढूंढ़ना शुरू किया, लेकिन नहीं मिला।

गिरफ्तार आरोपी

आपको बताते चलें कि, इस मामले पर पुलिस ने कॉल ट्रेस करके व्यक्ति की पहचान की और उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। वहीं पर अब आगे शाम को फ्लाइट उड़ान भरेगी।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें