
IndiGo Passenger Hits Pilot: एक शॉकिंग खबर दिल्ली एयरपोर्ट से आई है। रविवार की सुबह इंडिगो फ्लाइट के उड़ान में देरी की अनाउंसमेंट के दौरान एक यात्री ने पायलट को थप्पड़ मार दिया।
ये पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है और अब सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल रहा है। ऐसी हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यात्रियों की नाराजगी समझ में आती है, मगर हिंसा कभी इसका सही जवाब नहीं होती।
https://twitter.com/ANI/status/1746733193720680580?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1746733193720680580%7Ctwgr%5E6ae45cfd3f94d9805d744f88c64ddd88c97b2792%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.punjabkesari.in%2Fnational%2Fnews%2Fviral-vieo-indigo-flight-passenger-slapped-pilot-1928762
इससे न सिर्फ पायलट जैसे जरूरी कर्मचारियों का मनोबल गिरता है, बल्कि और भी बड़ी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, शुरुआती टीम ने फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का उल्लंघन किया था। उनकी जगह नए चालक दल ने ली और उड़ान में देरी की घोषणा की।
पहले ही उड़ान में कई घंटों की देरी हो चुकी थी, जिससे यात्रियों में गुस्सा था और एक नाराज यात्री ने गुस्से में पायलट को थप्पड़ जड़ दिया।
आरोपी की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर हुई है।
संबंधित खबर:
Aviation: फ्लाइट में हंगामा करने पर वालों पर कार्रवाई की तैयारी, नो-फ्लाई सूची में डल सकता है नाम
दिल्ली से गोवा जा रही थी फ्लाइट
बता दें कि यह फ्लाइट दिल्ली से गोवा जा रही थी और यह घटना तब सामने आई जब दिल्ली हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में उड़ानों में देरी हो रही है।
घने कोहरे के कारण आज 110 उड़ानों में देरी हुई और 79 उड़ानें रद्द कर दी गईं। औसत देरी 50 मिनट तक पहुंच गई है, जिससे पहले से ही देरी से परेशान यात्रियों की निराशा बढ़ गई।
रविवार को भी कई उड़ानों को 7-8 घंटे तक की देरी का सामना करना पड़ा था।
पैसेंजर पर कार्रवाई की मांग
वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि पायलट या फिर केबिन क्रू का उड़ान में देरी से क्या लेना देना है। वह अपना काम कर रहे थे। ऐसे में मारपीट करने वाले पैसेंजर को गिरफ्तार करके नो-फ्लाई की लिस्ट में डालना चाहिए।
पैसेंजर की फोटो भी पब्लिश करनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा कि, फ्रस्टेशन किसी यात्री को क्रू सदस्य पर फिजिकल हमला करने का अधिकार नहीं देती है।
ये भी पढ़ें:
PM-JANMAN: PM करेंगे जन मन योजना का शुभारंभ, देश के सौ जिलों से एक लाख लाभार्थी होंगे शामिल
Wall-Writing Campaign: भाजपा ने किया दीवार लेखन अभियान का आगाज, Delhi में JP Nadda करेंगे शुभारंभ
Bharat Jodo Nyay Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, इंफाल के सेकमई से शुरू
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us