Advertisment

मुंबई में हुई भारत की सबसे महंगी डील, 252 करोड़ में बिका ट्रिपलेक्स फ़्लैट

मुंबई में हुई भारत की सबसे महंगी डील, 252 करोड़ में बिका ट्रिपलेक्स फ़्लैट Indias most expensive deal in Mumbai triplex flat sold for 252 crores vkj

author-image
deepak
मुंबई में हुई भारत की सबसे महंगी डील, 252 करोड़ में बिका ट्रिपलेक्स फ़्लैट

Mumbai Biggest Deal Triplex Flat : आज के समय में घर खरीदने का सपना हर इंसान का होता है, और वो भी अगर सपनों का घर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मिल जाएग तो फिर क्या कहना। मुंबई में घर खरीदना मतलब सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। मुंबई में आम इंसान से लेकर खास इंसान महंगे से महंगे दामों में फ्लैट खरीदते है। लोग करोड़ो खर्च करके आलीशान फ्लैट खरीद लेते है। हाल ही में मुंबई में भारत की सबसे बड़ी डील हुई है। यहां करीब 252 करोड़ रूपये में एक ट्रिपलेक्स फ्लैट का सौदा हुआ है। जी हां यह सच है।

Advertisment

खबरों के अनुसार यह फ्लैट दक्षिण मुंबई के वालकेश्वर इलाके में स्थित है। यहां एक निर्माणाधीन इमारत में 18 हजार स्क्वायर फुट एरिया का फ्लैट 252 करोड़ रूपये में बिका है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट उद्योगपति नीरज बजाज ने लोढ़ा ग्रुप से खरीदा है। यह डील आज के समय की सबसे बडी डील मानी जा रही है। इससे पहले मुंबई के वर्ली में एक पेंटहाउस उद्योगपति बी.के. गोयंका ने खरीदा था। उन्होंने यह पेंटहाउस 240 करोड़ रुपए में खरीदा था।

राजभवन के करीब हैं यह इमारत

आपको बता दें कि बजाज ग्रुप के डायरेक्टर नीरज बजाज ने लोढ़ा मालाबार टॉवर के टॉप थ्री फ्लोर खरीदा है। सबसे खास बात यह है कि यह इमारत राजभवन के करीब है। फ्लैट की कीमत प्रति स्क्वायर फुट के हिसाब से 1.4 लाख रुपए है। बताया जा रहा है कि इस फ्लैट के लिए टोकन मनी भी दी जा चुकी है। आपको बता दें कि मालाबर हिल में बन रही यह आलीशान इमारत का काम अभी चल रहा है। माना जा रहा है कि यह इमारत साल 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगी। बजाज ग्रुप ने इस इमारत में तीन फ्लोर 29,30,31 खरीदे है। इसके अलावा उन्होंने 8 पार्किंग की जगह भी खरीदी है।

माउंट यूनिक में रहते है बजाज

आपको बता दें कि नीरज बजाज अभी फिलहाल मुंबई के सबसे बड़े इलाके पैडर रोड के माउंट यूनिक बिल्डिंग में रहते हैं। वह इस बिल्डिंग के सबसे ऊपर के दो फ्लोर में रहते है। यह भी बता दें कि नए टॉवर में बजाज परिवार जल्द ही शिफ्ट हो जाएगा, जहां स्विमिंग पूल भी होगा।

Advertisment
triplex sold at 252 crore Triplex Flat mumbai triplex flat rate mumbai property rate mumbai lodha group Mumbai latest news mumbai biggest flat deal Mumbai Biggest Deal Triplex Flat Mumbai Biggest Deal mumbai bajaj company Maharashtra Latest News bajaj group
Advertisment
चैनल से जुड़ें