Advertisment

Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरूआत, स्पेन को 2-0 से रौंदा

Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरूआत, स्पेन को 2-0 से रौंदा Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरूआत, स्पेन को 2-0 से रौंदा

author-image
Bansal News
Hockey World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरूआत, स्पेन को 2-0 से रौंदा

Hockey World Cup 2023: भारत के उड़ीसा में आयोजित हो रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2023 (Hockey World Cup 2023) में भारतीय टीम ने जबरदस्त शुरूआत की है। शुक्रवार को खेले टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले में खिताब के प्रबल दावेदारों में शुमार टीम इंडिया ने स्पेन को 2-0 से रौंद दिया।

Advertisment

दुनिया के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम पर 20000 से अधिक दर्शकों के सामने खेले गए मुकाबले में भारत के लिये अमित रोहिदास ने 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया। दूसरा गोल हार्दिक सिंह ने 26वें मिनट में दागा। ब्रेक के बाद कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। और इस तरह से भारतीय टीम ने मुकाबला 2-0 से अपने नाम कर लिया।

बता दें कि स्पेन के खिलाफ दो गोल जड़ते ही भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपने दो सौ गोल पूरे कर लिए हैं। अब भारत को अगले मैच में 15 जनवरी को इसी मैदान पर इंग्लैंड से खेलना है जबकि आखिरी लीग मैच में टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ 19 जनवरी को भुवनेश्वर में भिड़ेगी।

Advertisment
India vs Spain Hockey match india vs spain hockey India vs Spain India beat Spain Ind vs spain hockey 2023 Hockey World cup Live Hockey World Cup 2023
Advertisment
चैनल से जुड़ें