Advertisment

India's First Chuk-Chuk Train: आज के ही दिन बम्बई से ठाणे के बीच चली थी देश की पहली छुक-छुक गाड़ी

नई दिल्ली। India's First Chuk-Chuk Train: आज भले ही सुपरफास्ट, बुलेट ट्रेन का जमाना हो, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल के दिन की खास अहमियत है और हमेशा रहेगी। दरअसल 1853 को 16 अप्रैल के दिन देश में पहली रेल चली थी। साल का यह 106वां दिन एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा।

author-image
Bansal News
India's First Chuk-Chuk Train: आज के ही दिन बम्बई से ठाणे के बीच चली थी देश की पहली छुक-छुक गाड़ी

नई दिल्ली। India's First Chuk-Chuk Train: आज भले ही सुपरफास्ट, बुलेट ट्रेन का जमाना हो, लेकिन भारतीय रेलवे के इतिहास में 16 अप्रैल के दिन की खास अहमियत है और हमेशा रहेगी। दरअसल 1853 को 16 अप्रैल के दिन देश में पहली रेल चली थी। साल का यह 106वां दिन एक और कारण से भी सदा याद किया जाएगा।

Advertisment

दूसरे विश्व युद्ध की त्रासदी के बीच दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। देश दुनिया के इतिहास में 16 अप्रैल की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है।-

यह भी पढ़ें-  interesting fact : चीटी अनाज रखने से पहले तोड़ क्यों देती है, इतना काम क्यों करती हैं चीटियां ?

1853 : भारत में पहली रेल बम्बई (अब मुंबई) से ठाणे के बीच चली।

1889 : अपने बेहतरीन अभिनय से दुनिया को हंसाने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म।

Advertisment

1919 : अमृतसर में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने के लिए महात्मा गांधी ने प्रार्थना सभा और उपवास की घोषणा की।

1945: एक सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मन शरणार्थी पोत डूब गया, जिससे 7000 लोग मारे गए।

1964: ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सज़ा सुनाई गई।

Advertisment

यह भी पढ़ें- Cheap coolers for summer : ये पांच सबसे सस्ते कूलर गर्मी में दिलाएंगे ठंडक, घर बैठे खरीदें

1976 : आठ वर्ष तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र दिया। उनके इस फैसले ने राजनीतिक हल्कों में तूफान ला दिया।

1988 : उत्तरी इराक के कुर्द आबादी वाले शहर हलबजा पर हुए गैस हमले में हजारों लोगों की मौत हो गई थी जबकि बहुत से लोग इसके प्रभाव से बीमार हो गए।

Advertisment

1988 : फलस्तीनी मुक्ति संगठन के शक्तिशाली नेता खलील अल वजीर उर्फ अबु जिहाद की ट्यूनीशिया के ट्यूनिस में स्थित उनके घर में हत्या कर दी गई।

1990 : बिहार के राजधानी शहर पटना के निकट एक खचाखच भरी यात्री गाड़ी के दो डिब्बों में विस्फोट के बाद कम से कम 80 लोगों की जान गई और 65 अन्य घायल हुए।

यह भी पढ़ें- Baisakhi 2023: बैसाखी क्या है? जानिए इस त्यौहार का इतिहास, रीति-रिवाज और परंपराएं

2002 : दक्षिण कोरिया में एक विमान दुर्घटना में 120 लोग मारे गए।

2004 : पाकिस्तान के दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम ने रावलपिंडी टेस्ट जीतकर मेजबान देश को श्रृंखला में 2-1 से मात दी।

2020 : दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के 20,83,820 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें से 1,37,500 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- interesting fact: घोड़ा बैठता क्यों नहीं, घर में क्यों लगाते हैं सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

यह भी पढ़ें- First Alcoholic Dog: शराबी कुत्ता कर रहा सुधरने की कोशिश, ये है अल्कोहलिक लैब्राडोर डॉग कोको

On This Day first train from bombay to thane first train ran today India's first chuk-chuk train the country's first train
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें