Advertisment

Women T20 World Cup: वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी कप्तानी

Women T20 World Cup: T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर करेंगी टीम की कप्तानी

author-image
Manya Jain
Women T20 Worldcup

Women T20 Worldcup

Women T20 Worldcup: T20 वर्ल्ड कप के लिए विमेंस क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। T20 वर्ल्ड कप टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर करेंगी। हरमनप्रीत कौर के साथ-साथ इस टीम में काई अनुभवी खिलाड़ियों को मौका मिला है।

Advertisment

बता दें इस टीम में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा भी शामिल हैं। महिला टी20 विश्व कप 3 अक्टूबर से शुरू होगा। भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ होगा। ये मैच 4 अक्टूबर को यूएई में खेला जाएगा।

इस टी20 विश्व कप के लिए भारत ने हरमनप्रीत कौर को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड के साथ है जो दुबई में खेला जाएगा। टीम इंडिया चार ग्रुप मैच खेलेगी। तीन दुबई में और एक मैच शारजाह में खेला जाएगा।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1828322511160832301

वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान, ऑलराउंडर)

स्मृति मंधाना (उप-कप्तान, बैटर)

शेफाली वर्मा (बैटर)

जेमिमा रोड्रिग्स (बैटर)

दयालन हेमलता (बैटर)

ऋचा घोष (स्पिनर)

यास्तिका भाटिया (स्पिनर)

श्रेयंका पाटिल (ऑलराउंडर)

दीप्ति शर्मा (ऑलराउंडर)

सजीवन सजना (ऑलराउंडर)

आशा शोभना (ऑलराउंडर)

पूजा वस्त्राकर (बॉलर)

अरुंधति रेड्डी (बॉलर)

रेणुका सिंह (बॉलर)

राधा यादव (बॉलर)

चार ग्रुप पर होंगे मैच 

महिला टी20 विश्व कप 3 अक्टूबर से शुरू होगा। जिसमें 4 अक्टूबर शुक्रवार भारत बनाम न्यूजीलैंड दुबई में 6:00 बजे खेला जाएगा। 6 अक्टूबर रविवार भारत बनाम पाकिस्तान दुबई में 2:00 बजे खेला जाएगा।

Advertisment

वहीं तीसरे ग्रुप में 9 अक्टूबर बुधवार भारत बनाम श्रीलंका दुबई में 6:00 बजे खेला जाएगा। 13 अक्टूबर रविवार भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया में शारजाह 6:00 बजे खेला जाएगा।

महिला विश्व कप 2024 वॉर्मअप मैच शेड्यूल

28 सितंबर, शनिवार- पाकिस्तान बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

28 सितंबर, शनिवार- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई

29 सितंबर, रविवार- न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, दुबई

29 सितंबर, रविवार- भारत बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

29 सितंबर, रविवार- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, दुबई

30 सितंबर, सोमवार- श्रीलंका बनाम स्कॉटलैंड, दुबई

30 सितंबर, सोमवार- बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, दुबई

1 अक्टूबर, मंगलवार- इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, दुबई

1 अक्टूबर, मंगलवार- साउथ अफ्रीका बनाम भारत, दुबई

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें