Advertisment

Tokyo Olympics: भारतीय निशानबाज दल पहुंचा टोक्यो, खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

Tokyo Olympics: भारतीय निशानबाज दल पहुंचा टोक्यो, खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें, Indian sniper team reaches Tokyo Olympics players share photos

author-image
Shreya Bhatia
Tokyo Olympics: भारतीय निशानबाज दल पहुंचा टोक्यो, खिलाड़ियों ने शेयर की तस्वीरें

तोक्यो। (भाषा) भारत का 15 सदस्यीय निशानेबाजी दल 23 जुलाई से यहां शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के लिये सहयोगी स्टाफ के साथ शनिवार को खेल गांव पहुंचा।भारतीय निशानेबाजी टीम मई के शुरू से ही अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिये क्रोएशिया में थी और वह जगरेब से सीधे तोक्यो पहुंची है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने निशानेबाजों के तोक्यो पहुंचने की पुष्टि की। भारत के अधिकतर खिलाड़ी शनिवार की रात को यहां से विशेष विमान से तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

Advertisment

भारतीय निशानेबाजों को पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। वे तैयारियों के सिलसिले में 11 मई को जगरेब रवाना हो गये थे। उन्होंने हालांकि हाल में ओसिएक में समाप्त हुए आईएसएसएफ विश्व कप में अनुकूल प्रदर्शन नहीं किया। भारतीय टीम ने एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक जीते और वह 10वें स्थान पर रही थी।

tokyo olympics tokyo Sports and Recreation sports shooting contingent in Tokyo Other Sports headlines other-sports hindi news other sports Japan Indian shooting contingent in Tokyo Indian shooting contingent Headlines
Advertisment
चैनल से जुड़ें