Advertisment

Indian Railways Parcel Service: अब रेलवे खुद आपका सामान पिक करके दूसरे शहर करेगा ड्रॉप, बस इस ऐप में करना होगा बुक

Indian Railways Parcel Service: भारतीय रेलवे ने यात्रियों और व्यापारियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब रेलवे घरेलू सामान की डोर-टू-डोर डिलीवरी सेवा देगा, जिसके तहत घर से पिकअप और गंतव्य तक सुरक्षित डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

author-image
Shaurya Verma
आवारा कुत्तों को लेकर SC का बड़ा आदेश: जहां से पकड़ें वहीं न छोड़ें, नसबंदी करके शेल्टर होम में रखने के निर्देश

indian-railways-door-to-door-parcel-service-home-delivery hindi news zxc

हाइलाइट्स

  • भारतीय रेलवे ने शुरू की डोर-टू-डोर पार्सल सर्विस
  • सड़क से सस्ता और सुरक्षित होगा सामान ट्रांसपोर्ट
  • ई-कॉनकोर ऐप से करें घर बैठे बुकिंग और ट्रैकिंग
Advertisment

Indian Railways Parcel Service:  भारतीय रेलवे ने यात्रियों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी पहल की है। अब Railway Parcel Service के जरिए रेलवे घरेलू, खुदरा और छोटे कारोबारियों के सामान की ढुलाई (Goods Transport by Indian Railways) करेगा। खास बात यह है कि अब यात्रियों को अपना सामान रेलवे स्टेशन तक पहुंचाने या वहां से घर तक लाने की झंझट नहीं उठानी पड़ेगी — रेलवे यह काम खुद करेगा।

डोर-टू-डोर सर्विस की शुरुआत

रेलवे अब Door-to-Door Parcel Service शुरू कर रहा है, जिसके तहत रेलवे आपके घर से सामान पिकअप करेगा और उसे गंतव्य शहर में आपके घर या पते तक पहुंचाएगा। इस नई सुविधा की शुरुआत मुंबई-कोलकाता रूट पर की गई है, और जल्द ही इसे देश के अन्य प्रमुख मार्गों पर भी लागू किया जाएगा।

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि अब तक रेलवे केवल Bulk Transporter के रूप में काम करता था, लेकिन अब वह आम लोगों के लिए भी सामान ढुलाई सेवा (Railway Parcel Delivery Service) लेकर आया है। इस सुविधा में अब कार-बाइक ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी जोड़ी जा रही है, जिससे वाहन मालिकों को अब ट्रांसपोर्ट एजेंटों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

Advertisment

सड़क से सस्ता और सुरक्षित विकल्प

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस सेवा का रेट वजन और दूरी के आधार पर तय किया जाएगा, लेकिन इसकी लागत सड़क मार्ग से सामान भेजने की तुलना में काफी कम होगी। रेलवे का कहना है कि यह सेवा न केवल सस्ती होगी बल्कि सुरक्षित और विश्वसनीय भी होगी।

कंटेनर के जरिए सामान भेजे जाने से यह बारिश या धूप से भी सुरक्षित रहेगा। जहां पहले किसी पार्सल को मंजिल तक पहुंचने में 100 घंटे लगते थे, वहीं अब यह समय घटकर केवल 60 घंटे रह गया है। इससे ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद डिलीवरी का अनुभव मिलेगा।

ई-कॉनकोर ऐप से कर सकेंगे बुकिंग

रेलवे ने इस सेवा को डिजिटल और आसान बनाने के लिए E-Concor Logistics App और वेबसाइट पर बुकिंग सुविधा दी है। इसके तहत यूजर्स को पिकअप की तारीख, डिलीवरी एड्रेस और सामान का विवरण दर्ज करना होगा।

Advertisment

ऑनलाइन भुगतान के बाद रेलवे का अधिकृत व्यक्ति घर से सामान पिकअप करेगा और तय समय में उसे गंतव्य तक पहुंचाएगा। इससे यात्रियों और व्यापारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर पार्सल बुकिंग से लेकर डिलीवरी ट्रैकिंग तक की सुविधा मिलेगी।

रेलवे बनेगा घरेलू लॉजिस्टिक्स का नया चेहरा

भारतीय रेलवे की यह पहल देश में Domestic Logistics Sector के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है। अब छोटे व्यवसायी, ऑनलाइन विक्रेता और आम नागरिक भी रेलवे के भरोसेमंद नेटवर्क के जरिए कम लागत और तेज डिलीवरी का लाभ उठा सकेंगे।

रेलवे ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही यह सेवा दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और भोपाल जैसे शहरों में भी शुरू की जाएगी।

Advertisment

गूगल मैप्स पर लॉन्च हुए 10 नए AI फीचर्स: अब Gemini बोलकर बताएगा आगे ट्रैफिक जाम है या नहीं, मेट्रो टिकट भी कर सकेंगे बुक 

google-maps-india-new-features-gemini-ai-2025 hindi news zxc

 गूगल ने भारत में Google Maps के 10 नए फीचर्स पेश किए हैं, जो ट्रैवल और नेविगेशन को और स्मार्ट और सुरक्षित बनाएंगे। इन नए फीचर्स में Gemini AI, हैंड्स-फ्री ड्राइविंग, लाइव ट्रैफिक अपडेट, एक्सीडेंट अलर्ट, मेट्रो टिकट बुकिंग और फ्लाईओवर नेविगेशन वॉयस सपोर्ट शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 

Railway Transport Service Railway Parcel Container railway parcel booking Railway Logistics Service Railway Goods Transport Railway Door to Door Delivery Indian Railways Parcel Service: indian railway parcel service e-concor Logistics App Domestic Goods Transport
Advertisment
चैनल से जुड़ें