Advertisment

Indian Railway: एक यात्री ट्रेन में 24 से अधिक डिब्बे क्यों नहीं लगाए जाते, जबकि मालगाड़ी में इससे अधिक होते हैं?

Indian Railway: एक यात्री ट्रेन में 24 से अधिक डिब्बे क्यों नहीं लगाए जाते, जबकि मालगाड़ी में इससे अधिक होते हैं? indian-railway-why-not-put-more-than-24-coaches-in-a-passenger-train-while-there-are-more-in-a-goods-train-nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Indian Railway: एक यात्री ट्रेन में 24 से अधिक डिब्बे क्यों नहीं लगाए जाते, जबकि मालगाड़ी में इससे अधिक होते हैं?

Indian Railway: देश में रेलवे से प्रतिदिन 10 करोड़ से अधिक यात्री यात्रा करते हैं। ऐसी कई ट्रेनें हैं जिनमें यात्रियों की संख्या ट्रेन की क्षमता से अधिक है। कई लोगों को वेटिंग टिकट पर सफर करना पड़ रहा है। वहीं जनरल डिब्बों में यात्री जानवरों की तरह भरे रहेत हैं। यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर कई बार रेल मंत्रालय को स्पेशल ट्रेन चलाना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब ट्रेन का इंजन काफी शक्तिशाली होता है तो बोगियों की संख्या को 24 से ज्यादा क्यों नहीं किया जाता?

Advertisment

इस कारण 24 से अधिक कोच नहीं लगाए जाते

दरअसल, ट्रेन के इंजन बहुत शक्तिशाली होते हैं, ये 24 से अधिक बोगियों का भार ला सकते हैं या ले जा सकते हैं। मालगाड़ी के मामले में हम देखते भी हैं। प्रत्येक मालगाड़ी में 24 से अधिक डिब्बे होते हैं। लेकिन जब पैसेंजर कोचों की बात आती है तो आपने किसी भी ट्रेन में 24 से ज्यादा कोच लगे नहीं देखे होंगे। इसके पीछे की वजह है। स्टेशन का प्लेटफॉर्म।

विशेषज्ञों के अनुसार, भारतीय रेलवे के लगभग हर प्लेटफॉर्म की लंबाई इतनी ही है कि वे 24 कोच वाली ट्रेन को खड़ा कर सकते हैं। यदि ट्रेन के डिब्बों की संख्या 24 से बढ़ाकर अधिक की जाती है तो ट्रेन के कुछ डिब्बे प्लेटफॉर्म के बाहर चले जाएंगे। इस कारण से यात्री ट्रेनों में 24 से ज्यादा कोच नहीं लगाए जाते हैं।

प्लेटफॉर्म की लंबाई को क्यों नहीं बढ़ाया जाता?

वैसे तो जरूरत पड़ने पर प्लेटफॉर्म की लंबाई बढ़ाई जा सकती है, लेकिन लूप लाइन, मेन लाइन के कॉन्सेप्ट के कारण इसे ज्यादा बड़ा नहीं किया जाता। मान लीजिए किसी ट्रेन में 24 की जगह 32 कोच लगा दिए जाएं और वो 32 कोच वाली ट्रेन मेन लाइन से गुजर रही है और पीछे से उसे किसी प्रीमियम ट्रेन से ओवरटेक करवाना है तो उस ट्रेन को किसी स्टेशन की लूप लाइन पर लेना पड़ेगा। ताकि मेन लाइन क्लियर हो जाए और पीछे से आ रहे प्रीमियम गाड़ी को पास दिया जा सके। लेकिन लूप लाइनों की लंबाई इतनी नहीं होती की वो 30 से अधिक डिब्बों वाली गाड़ी को संभाल सके।

Advertisment

क्या लंबाई को बढ़या जा सकता है?

ऐसे में गाड़ी का कुछ भाग मेन लाइन पर ही रह जाएगा। ऐसी स्थिति में प्रीमियम ट्रेन को पास नहीं दिया जाएगा। यदि पास दिया गया तो एक्सीडेंट हो जाएगा। मान लिजिए डब्बों की संख्या बढ़ा दी जाएगी तो लाइनों की लंबाई को और बढ़ाना पड़ेगा। प्लेटफॉर्म और ग्रुप लाइन को बढ़ाना काफी खर्चीला है। साथ ही एक साथ सभी प्लेटफॉर्मों की लंबाई को बढ़ाना आसान नहीं है। इस काम को करने लिए रेलवे को वर्षों लग जाएंगे। उतने समय तक रेल को रोककर किसी भी कीमत पर प्लेटफॉर्म की लंबाई को नहीं बढ़ाया जा सकता।

train running status live train running status train pnr status check train pnr status train enquiry seat availability train enquiry live train enquiry train between stations train axle counter working train axle counter railway pnr status railway junction box Rail MADAD pnr status checking railway enquiry PNR NO. ntes train running status ntes train national train enquiry system ixigo train seat availability iricen IRCTC Website irctc train ticket booking irctc train ticket irctc train status irctc train running status irctc train enquiry irctc train booking IRCTC Train irctc ticket cancellation irctc ticket irctc sign up irctc seat availability IRCTC Reservation irctc registration irctc rail connect irctc pnr status irctc pnr check irctc pnr irctc online ticket booking irctc online booking irctc online irctc official website irctc next generation3 irctc next generation irctc next gen irctc next irctc log in irctc live train status irctc id irctc e ticket irctc booking irctc availability IRCTC app irctc account indiarailinfo indianrailways indianrail Indian Railways Technology Information indian railways seat availability indian railways running status indian railways pnr indian railways inquiry seat availability indian railways booking indian railway time table Indian railway ticket booking indian railway technology indian railway reservation indian railway pnr status indian railway enquiry Indian Railway Catering and Tourism Corporation indian railway hrms indian railways how works axle counter of railway track etraininfo erailinfo 3a in train #irctc ticket booking
Advertisment
चैनल से जुड़ें