Advertisment

Indian Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मौका, इस तरह करें आवेदन

Indian Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मौका, इस तरह करें आवेदनIndian Railway Recruitment 2021: Opportunity to get job in Indian Railways, apply like this

author-image
Bansal News
Indian Railway Recruitment 2021: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का मौका, इस तरह करें आवेदन

नई दिल्ली।  सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका। दरअसल पश्चिम रेलवे ने स्टेशन मास्टर के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्तियां कुल 38 रिक्त पद पर निकाली गई हैं। जिनमें से 18 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं वहीं 5 पद एससी और 3 पद एसटी और 12 ओबीसी वर्ग के लिए हैं। नोटिफिकेशन के आधार पर यह भर्ती जनरल डिपार्टमेंटल कंपीटीटिव एग्जामिनेशन कोटे के तहत हो रही है। । इसके साथ ही अभ्यार्थी पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट https://wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 26 जून 2021 से शुरू हो चुकी है जो 25 जुलाई 2021 तक जारी रहेगी।

Advertisment

योग्ता और आयु सीमा

जारी की गई वैकेंसी पर आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों को किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। वहीं नोटिफिकेशन के आधार पर अभ्यार्थियों की आयु सीमा भी रखी गई है। जहां अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, ओबसी- 18 से 43 वर्ष वहीं एससी और एसटी के लिए 18 से 45 वर्ष रखी गई है।

वेतन
स्टेशन मास्टर के पद के लिए चुने गए उम्मीदवारों को वेतन के तौर पर 61,400 रूपए प्रति माह दिया जाएगा.

इन पदों पर निकली है वैकेंसी

पश्चिम रेलवे स्टेशन मास्टर के पद पर कुल 38 वैकेंसी निकाली है जिसमें से अनारक्षित वर्ग- 18 वहीं एसटी- 3,एससी- 5 और ओबीसी के लिए 12 रखी गई है। जो भी अभ्यार्थी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वह पश्चिम मध्य रेलवे की वेबसाइट https://wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यार्थी रेलवे द्वारा जारी किए नोटिफिकेशन को भी पढ़ सकते हैं।

Advertisment
wcr.indianrailways.gov.in today news Station Master sarkari naukri sarkari jobs in railway Railway Station Master Vacancy Railway Recruitment 2021 latest sarkari jobs 2021 latest govt jobs indian railway recruitment 2021 Indian Railway Jobs Indian Railway Bharti indian railway Govt Jobs 2021 govt jobs Central Govt Jobs Breaking News
Advertisment
चैनल से जुड़ें