Advertisment

Indian Railway: सफर के दौरान महिलाओं को रेलवे देती है कई सुविधाएं, जानिए रेल मंत्री ने क्या कहा?

Indian Railway: सफर के दौरान महिलाओं को रेलवे देती है कई सुविधाएं, जानिए रेल मंत्री ने क्या कहा? Indian Railway: Railway gives many facilities to women during the journey, know what the Railway Minister said? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Indian Railway: सफर के दौरान महिलाओं को रेलवे देती है कई सुविधाएं, जानिए रेल मंत्री ने क्या कहा?

Indian Railway: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि लंबी दूरी वाले ट्रेनों में महीला यात्रियों के लिए कई सारी सुविधाएं दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर क्लास में महिलाओं के लिए 6 बर्थ और गरीब रथ, राजधानी, दुरंतो जैसी सभी AC ट्रेनों के 3 AC में 6 बर्थ महिलाओं के लिए रिजर्व्ड रखी जाती है। इसमें किसी भी उम्र की महिलाओं को आरक्षण मिलता है।

Advertisment

रेल मंत्री ने क्या कहा?

रेल मंत्री ने आगे बताया कि स्लीपर क्लास के हर कोच में 6-7 लोअर बर्थ पर कंबाइंड रिजर्वेशन, 3 AC में हर कोच में 4-5 लोअर बर्थ और 2 AC में हर कोच में 3-4 लोअर बर्थ को वरिष्ठ नागरिकों, 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं लिए आरक्षित रहती हैं। महिला यात्रियों की सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने बताया कि संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत 'पुलिस' और 'लोक व्यवस्था' राज्य के विषय हैं। हालांकि फिर भी रेलवे सुरक्षा बल और स्टेट की जीआरपी महिला यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराती है।

'मेरी सहेली' करती है सुरक्षा

महिला सुरक्षा के लिए इन उपायों के अलावा ट्रेनों और स्टेशनों पर 'मेरी सहेली' नाम की सुरक्षा दल अकेले यात्रा करने वाली महिला यात्रियों को पूरे सफर के दौरान सुरक्षा प्रदान करती है। इन महिला अधिकारियों और कर्मचारियों को इस तरह से प्रशिक्षित किया गया है कि वो चलती ट्रेन या स्टेशन पर किसी भी समस्या से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहती हैं।

इन जगहों पर कर सकते हैं शिकायत

इसके अलावा अगर किसी महिला के सामने संकट की स्थिति पैदा होती है तो वो सुरक्षा संबंधी सहायता के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकती हैं। साथ ही वो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।

Advertisment
रेलवे रेल मंत्री रेल मंत्रालय महिला सुरक्षा महिला यात्री भारतीय रेलवे अश्विनी वैष्णव zee business hindi Zee business train Railway Ministry Railway Minister news today Ministry of Railways latest news Latest Business News IRCTC Indian Railways hindi news female passenger business news business Ashwini Vaishnaw
Advertisment
चैनल से जुड़ें