Advertisment

Indian Railway: अब स्टेशन पर करा सकेंगे अपने सभी जरूरी काम, देश के 200 स्टेशनों पर कियोस्क सुविधा देगा रेलटेल

Indian Railway: अब स्टेशन पर करा सकेंगे अपने सभी जरूरी काम, देश के 200 स्टेशनों पर कियोस्क सुविधा देगा रेलटेल Indian Railway: Now you will be able to get all your important work done at the station, RailTel will set up kiosk facility at 200 stations in the country nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Indian Railway: अब स्टेशन पर करा सकेंगे अपने सभी जरूरी काम, देश के 200 स्टेशनों पर कियोस्क सुविधा देगा रेलटेल

Indian Railway: रेलवे समय-समय पर अपने यात्रियों के लिए सुविधाओं में इजाफा करता रहता है। इसी कड़ी में रेलवे की तरफ से एक और खुशखबरी आई है। रेलवे ( Railway) अपने स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर यानी कियोस्क बनाने की तैयारी में है। शुरुआत में इसे देश के 200 रेलवे स्टेशनों पर संचालित किया जाएगा। कियोस्क के माध्यम से यात्री फोन बिल से लेकर बिजली बिल तक भर पाएंगे।

Advertisment

अब यात्रा के दौरान कोई काम नहीं अटकेगा

कई बार जब हम सफर करने के लिए स्टेशन पहुंचते हैं तो याद आता है कि हमें तो आज अपना बिजली बिल का भुगतान करना था, लेकिन यात्रा की तय तारीखों की वजह से पहले हम इसे नहीं भर पाते थे। लेकिन अब कियोस्क की सुविधा हो जाने के कारण हम आसानी से रेलवे स्टेशन पर ही इसे भर पाएंगे। अब रेल से सफर के दौरान हमारा कोई भी काम नहीं अटकेगा। यात्री इस सेंटर से अपना पैन और आधार कार्ड भी बनवा पाएंगे। इनकम टैक्स और बैकिंग से जुड़े काम भी हम यहां से फटाफट कर पाएंगे।

यात्री इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के अतंर्गत आने वाली कंपनी रेलटेल (RailTel) देश के 200 रेलवे स्टेशनों पर कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित करने जा रही है। इस सेंटर को रेलवॉयर साथी (RailWire Saathi) नाम दिया गया है। यहां से यात्री टिकट बुकिंग, मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल, फोन बिल का भुगतान, इनकम टैक्स से जुड़ा काम और मोबाइल बैंकिंग से संबंधित सारे काम करवा पाएंगे।

बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे

गौरतलब है कि रेलवे की ये योजना ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय की साझेदारी में शुरू की जा रही है। रेलटेल इसके लिए GPS मैपिंग कराएगा। इस योजना की सबसे बड़ी खूबी ये है कि इसे ग्रामस्तर के उद्मी संचालित कर पाएंगे। यानी साफ है कि रेलवे के इस कदम से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

Advertisment

पायलट प्रोजेक्ट के बाद लिया गया निर्णय

बता दें कि इस वक्त यूपी के वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन और प्रयागराज सिटी रेलवे स्टेशन पर रेलवॉयर साथी कॉमन सर्विस सेंटर पायलट प्रोजक्ट के तौर पर चलाए जा रहे हैं। इसकी सफलता को देखते हुए अब इस योजना का विस्तार पूरे देश में किया जा रहा है। धीरे-धीरे चरणवार तरीके से अभी 200 रेलवे स्टेशनों पर इसका संचालन किया जाएगा। इनमें 44 दक्षिण मध्य रेलवे में, 20 पूर्वोत्तर सीमा रेलवे में, 13 पूर्व मध्य रेलवे में, 15 पश्चिम रेलवे में, 25 उत्तर रेलवे में, 12 पश्चिम रेलवे में, 13 पूर्वी तट रेलवे में और 56 पूर्वोत्तर रेलवे में किया जाएगा।

train running status live train running status train pnr status check train pnr status train enquiry seat availability train enquiry live train enquiry train between stations railway pnr status Rail MADAD pnr status checking railway enquiry PNR NO. ntes train running status ntes train national train enquiry system ixigo train seat availability iricen IRCTC Website irctc train ticket booking irctc train ticket irctc train status irctc train running status irctc train enquiry irctc train booking IRCTC Train irctc ticket cancellation irctc ticket irctc sign up irctc seat availability irctc registration irctc rail connect irctc pnr status irctc pnr check irctc pnr irctc online ticket booking irctc online bookingetraininfo irctc online irctc official website irctc next generation3 irctc next generation irctc next gen irctc next irctc log in irctc live train status irctc id irctc e ticket irctc booking irctc availability IRCTC app irctc account indiarailinfo indianrailways indianrail indian railways seat availability indian railways running status indian railways pnr indian railways inquiry seat availability indian railways booking indian railway time table Indian railway ticket booking indian railway reservation indian railway pnr status indian railway enquiry Indian Railway Catering and Tourism Corporation indian railway hrms indian railways erailinfo 3a in train 2s seat in train #irctc ticket booking
Advertisment
चैनल से जुड़ें