Advertisment

Indian Railway: अब सफर के दौरान नहीं होगी कोई दिक्कत, बस जान लें रेलवे के यह नियम

author-image
Bansal News
Indian Railway: अब सफर के दौरान नहीं होगी कोई दिक्कत, बस जान लें रेलवे के यह नियम

नई दिल्ली। अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान अपनी सीट को लेकर परेशान रहते हैं तो अब आप को परेशान होने की जरूरत नहीं है। दरअसल रेलवे(indian railway) हमें टिकट बुक करते समय बर्थ सिलेक्शन का मौका भी देता है। जिसके बाद हम अपने हिसाब से सीट बुक कर सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लिमिटेड सीट होने की वजह से हमें अपने मन मुताबिक सीट नहीं मिलती जिससे हमें पूरे सफर भर दिक्कत उठानी पड़ती है। लेकिन ज्यादातर यह परेशानी उन्हीं यात्रीयों को उठानी पड़ती है जिन्हें मीडिल बर्थ मिली हो। पर क्या आप जानते हैं रेलेवे ने बर्थ को लेकर कई नियम बनाए है,जिसे हम अपनी यात्रा के दौरान फॉलो कर सकते हैं।

Advertisment

यात्रियों को होती है ये परेशानी
सफर के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी उन्हीं यात्रियों को होती है जिन्हें मिडिल बर्थ(Middle berth) मिलती है। हमेशा देखा गया है कि सफर के दौरान लोअर बर्थ(lower birth) वाला व्यक्ति देर रात तक बैठा रहता है,जिससे मीडिल बर्थ (Middle berth)का व्यक्ति समय पर सो भी नहीं पाता है। लेकिन खास बात तो यह है कि रेलवे ने मिडिल बर्थ को लेर भी कई नियम बनाए है,जिससे आपकी यात्रा और आसान हो सकती है। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे हैं।

क्या कहते हैं नियम
रेलवे ने बर्थ को लेकर कई नियम बनाए है,जिसके मुताबिक मिडिल बर्थ का व्यक्ति अपनी सीट पर रात 10 बजे से पहले नहीं सो सकता है। रेलवे के नियम अनुसार मिडिल बर्थ का व्यक्ति अपनी बर्थ को रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही खोल सकता है। अगर आप भी ट्रेन में सफर कर रहे हैं इस दौरान कोई मिडिल बर्थ वाला व्यक्ति अपनी सीट को रात 10 बजे से पहले ही खोल कर बैठा है तो ऐसे में आप उसे रोक सकते हैं। वहीं ये नियम को मिडिल बर्थ वाले व्यक्ति भी फोलो कर सकते हैं। अगर लोवर बर्थ का व्यक्ति रात 10 बजे के बाद भी अपनी सीट पर बैठा है तो आप उसे हटा सकते हैं और अपनी सीट खोल सकते हैं। ऐसा करने से आपको कोई नहीं रोक सकता है।

10 बजे के बाद नहीं आएगा टीटीई
यात्रा के दौरान कई बार ऐसा देखा गया है कि टीटीई (TTE) टिकट चेक करने के लिए रात में आ जाता है,लेकिन रेलवे के नियम मुताबिक रात 10 बजे के बाद टीटीई(TTE) आपको परेशान नहीं कर सकता है। रेलवे के नियम अनुसार टीटीई को टिकट चेक करने की अनुमति सुबह 6 से रात 10 बजे तक ही दी जाती है। रात 10 बजे के बाद टीटीई किसी भी पैसेंजर को डिस्टर्ब नहीं कर सकता है। अगर आपको भी रात 10 बजे के बाद टीटीई नींद से डिस्टर्ब कर रहा है तो रेलवे आप ऐसे में उसे रोक सकते हैं। हालांकि यह नियम उन यात्रियों पर लागू नहीं होता है जो रात 10 बजे के बाद ही अपनी यात्रा शुरू कर रहे हो।

Advertisment
Tatkal Ticket tatkal ticket rule services railway seat availability raiwayindia reservation raiway railways rules railway ticket railway indian railway enquiry pnr Indian platform ticket train ticket reservation train travel with platform ticket transfer reserved railway ticket travelling News Today Hindi News In Hindi Today MP Breaking News in Hindi live MP Breaking news hindi News Channel MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi platform ticket rules Pradesh Breaking Hindi rail MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi mp hindi news mp breaking madhya pradesh Madhya IRCTC irme indian railways reservation rules indian railways middle berth rule Indian Railways latest News indian railways inquiry Indian Railways indian railways indian railways career Indian Railways india indian Breaking News Hindi booking raiway news Booking
Advertisment
चैनल से जुड़ें