/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Indian-railway-festival-special-trains-2025-ratlam-stoppage-benefits-hindi-news-zvj.webp)
MP Ratlam Rail Division Festival Special Train: फेस्टिवल सीजन में अपने घर और अपनों के बीच जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी की है। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने और सफर को आसान बनाने के लिए रेलवे ने 4 जोड़ी यानी 8 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के चलाने की घोषणा की है।
ये सभी ट्रेनें मध्य प्रदेश के रतलाम रेल मंडल से होकर गुजरेंगी, और मंडल के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों जैसे रतलाम, उज्जैन, नागदा, शुजालपुर आदि पर इनका स्टॉपेज रहेगा। इससे इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और त्योहार पर घर पहुंचना आसान होगा।
फेस्टिवल सीजन में रेलवे की खास तैयारी
बता दें कि दीपावली और छठ पूजा को लेकर बड़ी संख्या में लोग घरों को जाते हैं। जिससे ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। ट्रेनों में काफी भीड़ रहने के चलते कई बार कंफर्म टिकट भी नहीं मिल पाता। इसी को देखते हुए रेल प्रशासन ने फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों चलाने का फैसला लिया है।
इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट, बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन, उधना-जयनगर और बांद्रा टर्मिनस-सांगानेर के बीच पर किया जाएगा। इन ट्रेनों में विशेष किराया लागू होगा और सीमित अवधि के लिए चलाया जाएगा। जानें स्पेशल ट्रेन का रूट और टाइमिंग
बांद्रा टर्मिनस-अयोध्या कैंट वीकली स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09095- बांद्रा टर्मिनस से अयोध्या कैंट (अप दिशा)
- यह ट्रेन हर बुधवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:30 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
- ट्रेन का संचालन 1 अक्टूबर से 19 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
रतलाम रेल मंडल के स्टॉपेज और समय
- दाहोद: 18:55 / 18:57
- मेघनगर: 19:18 / 19:20
- रतलाम: 20:30 / 20:40
- नागदा: 21:43 / 21:45
- उज्जैन: 22:50 / 22:55
- मक्सी: 23:25 / 23:27
- शुजालपुर: 00:29 / 00:31 (गुरुवार)
- सीहोर: 01:33 / 01:35
ट्रेन संख्या 09096 अयोध्या कैंट-बांद्रा टर्मिनस
- ट्रेन संख्या 09096 अयोध्या कैंट से बांद्रा टर्मिनस (डाउन दिशा)
- यह ट्रेन हर गुरुवार को रात्रि 9:00 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी और शनिवार सुबह 6:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- इसका संचालन 2 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
रतलाम मंडल के स्टॉपेज और समय (शुक्रवार)
- सीहोर: 14:11 / 14:13
- शुजालपुर: 14:47 / 14:49
- मक्सी: 15:40 / 15:42
- उज्जैन: 16:15 / 16:20
- नागदा: 17:20 / 17:22
- रतलाम: 18:00 / 18:10
- मेघनगर: 19:11 / 19:13
- दाहोद: 19:46 / 19:48
इन प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहराव
यह विशेष साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, भरूच, वडोदरा, दाहोद, मेघनगर, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना (Coach Composition)
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्न श्रेणियों के कोच उपलब्ध रहेंगे।
- AC 3 Tier (एसी थ्री टियर)
- Sleeper Class (स्लीपर क्लास)
- General Second Class (जनरल सेकंड क्लास)
बांद्रा टर्मिनस-लुधियाना जंक्शन वीकली स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09097 बांद्रा टर्मिनस से लुधियाना जंक्शन (अप दिशा)
- यह ट्रेन हर रविवार को रात्रि 9:50 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी।
- मंगलवार तड़के 12:30 बजे लुधियाना जंक्शन पहुंचेगी।
- ट्रेन का संचालन 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2025 तक किया जाएगा।
- रतलाम स्टेशन पर सोमवार सुबह 7:25 बजे आगमन, 7:35 बजे पर प्रस्थान
लुधियाना जंक्शन- बांद्रा टर्मिनस वीकली स्पेशल
- ट्रेन संख्या 09098 लुधियाना जंक्शन से बांद्रा टर्मिनस (डाउन दिशा)
- यह ट्रेन हर मंगलवार को सुबह 4:00 बजे लुधियाना जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
- बुधवार सुबह 10:20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
- इसका संचालन 7 अक्टूबर से 2 दिसंबर 2025 तक किया जाएगा।
- रतलाम स्टेशन पर मंगलवार रात 10:10 बजे आगमन, 10:20 बजे प्रस्थान
प्रमुख स्टॉपेज (दोनों दिशाओं में)
बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, मथुरा जंक्शन, नई दिल्ली, पानीपत और अंबाला।
कोच संरचना (Coach Composition)
इस ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए निम्न श्रेणियों के कोच शामिल होंगे।
- AC 2 Tier (एसी द्वितीय श्रेणी)
- AC 3 Tier (एसी तृतीय श्रेणी)
- AC 3 Tier (Economy) – किफायती एसी कोच
उधना – जयनगर (Udhna–Jaynagar) स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 09151- उधना से जयनगर स्पेशल ट्रेन (अप दिशा)
- प्रस्थान: मंगलवार (30 सितंबर), उधना से सुबह 6:45 बजे
- पहुंच: अगले दिन (बुधवार) रात 9:30 बजे जयनगर
ये खबर भी पढ़ें...MP Train Stone Pelting: डबरा स्टेशन के पास झांसी-इटावा एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे यात्री, ट्रेन में मची अफरा-तफरी
मुख्य रतलाम मंडल स्टॉपेज
• रतलाम: 13:00 / 13:10
• उज्जैन: 15:25 / 15:30
• शुजालपुर: 17:33 / 17:35
जयनगर- उधना स्पेशल ट्रेन
- ट्रेन संख्या 09152 जयनगर से उधना स्पेशल ट्रेन (डाउन दिशा)
- प्रस्थान: बुधवार (1 अक्टूबर), रात 11:00 बजे जयनगर से
- पहुंच: शुक्रवार को 17:45 बजे उधना
मुख्य रतलाम मंडल स्टॉपेज:
• शुजालपुर: 05:35 / 05:40 (शुक्रवार)
• उज्जैन: 07:30 / 07:35
• रतलाम: 09:35 / 09:45
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
सूरत, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी
- कोच संरचना: स्लीपर क्लास और जनरल सेकंड क्लास
बांद्रा- सांगानेर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 09023 – बांद्रा टर्मिनस से सांगानेर सुपरफास्ट (अप दिशा)
- प्रस्थान: गुरुवार को 16:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से
- पहुंच: अगले दिन (शुक्रवार) 12:30 बजे सांगानेर
- मुख्य स्टॉपेज: रतलाम: 03:40 / 03:50 (शुक्रवार), नागदा: 04:23 / 04:25
- सेवा अवधि: 2 अक्टूबर से 27 नवंबर 2025
सांगानेर- बांद्रा स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
- ट्रेन संख्या 09024 – सांगानेर से बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट (डाउन दिशा)
- प्रस्थान: शुक्रवार को 16:50 बजे सांगानेर से
- पहुंच: अगले दिन (शनिवार) 11:15 बजे बांद्रा टर्मिनस
- मुख्य स्टॉपेज: नागदा: 00:18 / 00:20, रतलाम: 00:55 / 01:05
- सेवा अवधि: 3 अक्टूबर से 28 नवंबर 2025
कोच संरचना (Coach Composition):
इन विशेष ट्रेनों में यात्रियों की सुविधा हेतु निम्न श्रेणियों के कोच होंगे:
- AC 2 Tier (एसी द्वितीय श्रेणी)
- AC 3 Tier (एसी तृतीय श्रेणी)
- AC 3 Tier Economy (किफायती एसी कोच)
हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें