Advertisment

Indian Railway Fact: आखिर कैसे तुरंत पता चलता है किस बोगी में की गई चेन पुलिंग, क्या है इसकी तकनीक

क्या आपने कभी गौर किया है आखिर चेन पुलिंग होने पर तुरंत कैसे पता चल जाता है कि, किस बोगी में चेन पुलिंग की गई है।

author-image
Bansal News
Indian Railway Fact: आखिर कैसे तुरंत पता चलता है किस बोगी में की गई चेन पुलिंग, क्या है इसकी तकनीक

Indian Railway Fact: भारतीय रेलवे की ट्रेनों में हर रोजाना किसी ना किसी जगह जाने के लिए सफर तो करते ही है वही ट्रेन का सफर हर किसी को अच्छा लगता है। रेलवे की कई ट्रेनों की जानकारी के बारे में आपको कम ही पता होगा और कई फैक्ट ऐसे ही सामने नहीं आ पाते है।

Advertisment

चेन पुलिंग के दौरान क्या आपने कभी गौर किया है आखिर चेन पुलिंग होने पर तुरंत कैसे पता चल जाता है कि, किस बोगी में चेन पुलिंग की गई है। आखिर कौन सी तकनीक इस जगह पर काम करती है आइए जानते है विस्तृत यहां-

चेन पुलिंग करते ही मिलता है अलर्ट

आपको बताते चलें, यहां पर किसी भी बोगी से यात्री द्वारा चेन पुलिंग की जाती है तो उस समय बोगी के ऊपर कोने में लगा एक वाल्व घूम जाता है, जो मेन कंट्रोल सिस्टम को इसकी सूचना देता है कि इस बोगी में चेन पुलिंग की गई है। इधर जिस बोगी से चेन पुलिंग होती है, उस बोगी से एयर प्रेशर लीक होने की आवाज आती है।

जैसे ही रेलवे पुलिस को यह आवाज सुनाई देती है पुलिस तुरंत उस बोगी के पास पहुंच जाती है और फिर पूछताछ के बाद इसके बारे में पता लगा लेती कि किस वजह से इसकी चेन पुलिंग की गई है।

Advertisment

क्या चेन पुलिंग है गैरकानूनी

यहां पर अगर आपका स्टेशन निकल गया है या आपात स्थिति में चेन पुलिंग करना सही होता है। यहां पर सफर करते समय आपके परिवार का कोई सदस्य,दोस्त या रिश्तेदार किसी प्लेटफॉर्म पर आपसे बिछड़ जाता है, ट्रेन के रुकने के समय उतरा हो और उसके वापस आने से पहले ही ट्रेन चली जाए यह कारण चेन पुलिंग के लिए पर्याप्त होते है। ऐसी स्थिति में चेन पुलिंग करना गलत नहीं होता है।

आपको बता दें, कोई भी आपातकालीन स्थिति या दुर्घटना हो तो ऐसे में ट्रेन रोकने के लिए आपातकालीन ब्रेक दी गई है. जिसे हर बोगी में दी गई चेन खींचकर लगाया जा सकता है. इससे ट्रेन तुरंत रुक जाती है।

चेन पुलिंग से होती है लूटपाट की घटनाएं

यहां पर कई मायनों में चेन पुलिंग करने का अधिकार आपात स्थिति के लिए सही है लेकिन इसका लोग दुरूपयोग करते है। चेन पुलिंग करते हुए ही ट्रेन में कुछ आपराधिक तत्व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते है। इसी कारण से सरकार ने एक नियम बना दिया कि बेवजह और बिना आपात स्थिति के ट्रेन की चेन खींचने पर जुर्माने देना पड़ता है।

Advertisment

ये भी पढ़ें

Asian Games 2023: 41 साल का इंतजार हुआ खत्म, घुड़सवारी प्रतियोगिता में भारत को मिला स्वर्ण

CG News: सरकार की वादाखिलाफी से नाराज सैकड़ों लोग पहुंचे कलेक्ट्रेट कार्यालय, नि:शुल्क पट्टा देने की कही बात

Acharya Premiere: 29 सितंबर को एंड पिक्चर्स पर देखिए एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म, पढ़ें पूरी खबर

Advertisment

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में क्यों नहीं काटना चाहिए बाल और नाखून, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Ease My Trip: “गोल्डन भारत ट्रैवल सेल” में पाइए ट्रैवल पैकेज में अविश्वसनीय छूट

train railway police Indian Railways indian railway How to know chain pulling bogie gk general knowledge Emergency Brake
Advertisment
चैनल से जुड़ें