Advertisment

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ट्रेनों से जल्द हटेगा स्पेशल टैग, किराया भी होगा कम!

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ट्रेनों से जल्द हटेगा स्पेशल टैग, किराया भी होगा कम!Indian Railway: Big news for railway passengers, special tag will be removed from trains soon, fare will also be less!

author-image
Bansal News
Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, ट्रेनों से जल्द हटेगा स्पेशल टैग, किराया भी होगा कम!

नई दिल्ली।किराये में वृद्धि पर यात्रियों के दबाव का सामना करने के बाद रेलवे ने मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए ‘विशेष’(special) टैग हटाने और महामारी से पहले के किराये पर तत्काल प्रभाव से लौटने का शुक्रवार को एक आदेश जारी किया। जब से कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में ढील दी गई थी, रेलवे केवल विशेष ट्रेनें चला रहा है। इसकी शुरुआत लंबी दूरी की ट्रेनों से हुई थी और अब, यहां तक कि कम दूरी की यात्री सेवाओं को 'थोड़ा अधिक किराए' वाली विशेष ट्रेनों के रूप में चलाया जा रहा है ताकि 'लोगों को परिहार्य यात्रा से हतोत्साहित' किया जा सके।

Advertisment

पटरी पर फिर लौटेंगी ट्रेनें

रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को जोनल रेलवे को लिखे पत्र में कहा कि ट्रेनें अब अपने नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएंगी और किराया कोविड पूर्व दर जैसा सामान्य हो जाएगा। बोर्ड के 12 नवंबर की तारीख वाले आदेश में कहा गया है, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सभी नियमित मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें एमएसपीसी (मेल/एक्सप्रेस स्पेशल) और एचएसपी (होलीडे स्पेशल) के रूप में चलाई जा रही है। अब यह फैसला किया गया है कि वर्किंग टाइम टेबल, 2021 में शामिल सहित एमएसपीसी और एचएसपी ट्रेन सेवाएं नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएगी और किराया दिशानिर्देशों के मुताबिक, यात्रा के लिए संबद्ध वर्ग व ट्रेन के प्रकार पर आधारित होगा। आदेश में कहा गया है कि यह रेलवे बोर्ड के यात्री विपणन निदेशालय के सहयोग से जारी किया गया है। हालांकि, आदेश में यह नहीं बताया गया है कि जोनल रेलवे को कोविड पूर्व अपनी सेवाएं कब बहाल करने की जरूरत है।

फिर चलेंगी ट्रेन
जोनल रेलवे को निर्देश जारी किया गया है। हालांकि, तत्काल प्रभाव से जारी आदेश को लागू होने में कुछ समय लग सकता है। अगले कुछ दिनों में 1,700 से अधिक ट्रेनें बहाल की जाएंगी। ट्रेन नंबर का पहला अंक शून्य (जीरो) नहीं होगा जैसा कि स्पेशल ट्रेनों के मामले में था। हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लगाये गये प्रतिबंध प्रभावी रहेंगे, जैसे कि रियायत, बेड रोल (बिस्तर) और भोजन सेवाएं आदि पर पर अस्थायी प्रतिबंध जारी रहेगा। विशष ट्रेनों के परिचालन और किराये में रियायत नहीं देने से रेलवे के राजस्व में भी काफी वृद्धि देखी गई है। रेलवे ने यात्री मद से 2021-2022 की दूसरी तिमाही के दौरान पहली तिमाही की तुलना में 113 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है।

Western Railway mumbai Western Railway inspection Western Railway Board western railway uts ticket booking unreserved train ticket unreserved ticket booking uts app unreserved ticket booking online unreserved ticket booking unreserved ticket unreserved coach traveling without ticket transfer reserved railway ticket train travel with platform ticket train ticket reservation train ticket booking online tatkal ticket rule.platform ticket Tatkal Ticket surat railway station raiwayindia raiway news railway ticket booking railway news railway Pradesh Breaking Hindi platform ticket rules north western railway station MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya irme indian railways IRCTC Indian railways rules indian railways pnr indian railways inquiry seat availability indian railways career indian railways booking Indian Railways indian railway enquiry indian railway how to booked unreserved ticket how to book unreserved ticket online how to book train ticket how to book general ticket online Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hare market live stock update business news bse nse sensex nifty Good news general ticket kaise book kare covid 19 central railway business Breaking News breaking book unreserved ticket train book unreserved ticket online book unreserved ticket big breaking #irctc ticket booking
Advertisment
चैनल से जुड़ें