Advertisment

Indian Railway Bharti 2025: भारतीय रेलवे में 3000 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता, आयु सीमा और जरुरी डिटेल्स

Indian Railway Bharti Recruitment 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका है, क्योंकि RRB ने 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है।

author-image
Shashank Kumar
Indian Railway Bharti

Indian Railway Bharti (Recruitment) 2025: भारतीय रेलवे में नौकरी पाने का शानदार मौका आया है, क्योंकि रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2025 में 1000 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 16 फरवरी 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2025 थी।

Advertisment

इन महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती

इस भर्ती अभियान में PGT, TGT, साइंटिफिक सुपरवाइजर, चीफ लॉ असिस्टेंट, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर, साइंटिफिक असिस्टेंट/ट्रेनिंग, जूनियर ट्रांसलेटर, SPS सहित अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की जाएगी।

इसके अलावा, रेलवे भर्ती सेल ने ईस्ट सेंट्रल रेलवे और नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे में 2200 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2025 और ईस्ट सेंट्रल रेलवे के लिए 14 फरवरी 2025 तक है।

RRB MI भर्ती 2025 (Railway Bharti) के तहत भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आरआरबी एमआई (RRB MI) भर्ती 2025 के तहत मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी के 1036 पदों पर भर्ती निकाली है।

Advertisment
  1. प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): 338 पद
  2. प्राथमिक रेलवे शिक्षक (PRT): 188 पद
  3. स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT): 187 पद
  4. जूनियर अनुवादक (हिंदी): 130 पद
  5. वैज्ञानिक पर्यवेक्षक: 3 पद
  6. मुख्य विधि सहायक: 54 पद
  7. सरकारी वकील: 20 पद
  8. शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक: 18 पद
  9. वैज्ञानिक सहायक/प्रशिक्षण: 2 पद
  10. वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक: 3 पद
  11. स्टाफ और कल्याण निरीक्षक: 59 पद
  12. लाइब्रेरियन: 10 पद
  13. संगीत शिक्षिका: 3 पद
  14. प्रयोगशाला सहायक: 7 पद
  15. लैब सहायक ग्रेड III: 12 पद

आयु सीमा

  • PGT, TGT, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (अंग्रेजी माध्यम): 18-48 वर्ष
  • जूनियर अनुवादक (हिंदी): 18-36 वर्ष
  • वरिष्ठ प्रचार निरीक्षक: 18-36 वर्ष
  • स्टाफ और कल्याण निरीक्षक: 18-33 वर्ष
  • प्रयोगशाला सहायक/स्कूल: 18-48 वर्ष
  • लैब सहायक ग्रेड III: 18-33 वर्ष

योग्यता

  • PGT: संबंधित विषय में स्नातकोत्तर डिग्री
  • TGT: संबंधित विषय में स्नातक डिग्री
  • PRT: प्राथमिक शिक्षक के लिए स्नातक डिग्री
  • स्टाफ और कल्याण निरीक्षक: श्रम/समाज कल्याण या मानव संसाधन में डिप्लोमा/एमबीए
  • प्रयोगशाला सहायक: विज्ञान विषय के साथ 12वीं और 1 वर्ष का अनुभव
Advertisment

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी: ₹500
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/पूर्व सैनिक: ₹250

चयन प्रक्रिया

  • कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), साक्षात्कार, कौशल परीक्षण और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: EPFO: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 फरवरी तक निपटाएं ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

Advertisment

RRC (रेलवे रिक्रूटमेंट सेल) अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 2258 पदों पर भर्ती

  • एनईआर (नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे): 1104 पद
  • ईसीआर (ईस्ट सेंट्रल रेलवे): 1154 पद

आयु सीमा

  • 15 से 24 वर्ष

योग्यता

  • उम्मीदवारों को दसवीं और संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आवेदन शुल्क

  • सभी श्रेणियों के लिए ₹100
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को शुल्क से छूट

चयन प्रक्रिया

इसमें मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा, जिसमें दसवीं और आईटीआई अंकों का समान वैटेज दिया जाएगा।

इस अवसर का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को 22 फरवरी 2025 से पहले आवेदन करना होगा। इन भर्तीयों (Railway Bharti) से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:  Bijli Bill:गर्मी आने से पहले कर लें ये बेहतरिन जुगाड़! दिनभर चलाएंगे इलेक्‍ट्र‍िक अप्‍लायंस फिर भी नहीं बढ़ेगा ब‍िजली बिल

Indian Railway Bharti Indian Railway Recruitment 2025 RRB MI Bharti RRC Apprentice Recruitment
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें