/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/Henley-Passport-Index.jpg)
Henley Passport Index Year 2023: हेनले पासपोर्ट इंडैक्स साल 2023 (Henley Passport Index Year 2023) में भारतीय पासपोर्ट का रुतबा बढ़ा है। अब भारतीय लोग बिना वीजा के दुनिया के 57 देशों में जा सकते हैं यानि इन सभी 57 देशों में भारतीयों को वीजा फ्री एंट्री मिलेगी।
वहीं यदि टॉप की बात की जाए तो दुनिया में सबसे मजबूत पासपोर्ट का दर्जा सिंगापुर को दिया गया है। साथ ही जापान पहले स्थान से खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। भारत की यदि बात करें तो 5 अंक के सुधार के साथ वह 80वें स्थान पर पहुंच गया है।
आपको बता दें कि सिंगापुर के लोग बिना वीजा के दुनिया के 192 देशों मे एंट्री पा सकेंगे। वहीं रैंकिंग में यदि सबसे कमजोर पासपोर्ट की बात करें तो अफगानिस्तान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद ईराक व सीरिया का नंबर आता है। पाकिस्तान को देखा जाए तो वह दुनिया का चौथा देश है, जिसका पासपोर्ट बेहद कमजोर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से कुल 33 देशों में वीजा फ्री एंट्री मिल सकती है।
भारत से इन 57 देशों में जाने के लिए वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल का ऑप्शन मिलता है पढ़िए पूरी लिस्ट.
1. फिजी
2. मार्शल आइलैंड
3. माइक्रोनीशिया
4. नियू
5. पलाउ आइलैंड
6. समाओ
7. तुवालू
8. वनुआटू
9. ईरान
10. जॉर्डन
11. ओमान
12. कतर
13. अल्बानिया
14. सर्बिया 1
5. बारबाडोस
16. ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड
17. डोमिनिका
18. ग्रेनेडा
19. हैती
20. जमैका
21. मोंटेसेराट
22. सेंट किट्स एंड नेविस
23. सेंट विंसेट एंड ग्रेनेजियन्स
24. त्रिनिदाद और टोबैगो
25. कंबोडिया
26. इंडोनेशिया
27. भूटान
28. सैंट लुसिया
29. लाओस
30. मकाओ
31. मालदीव
32. म्यांमार
33. नेपाल
34. श्रीलंका
35. थाईलैंड
36. तिमोर-लेस्ते
37. बोलीविया
38. गैबॉन
39. गिनी-बिसाऊ
40. मेडागास्कर
41. मॉरिटानिया
42.मॉरीशस
43.मोजाम्बिक
44. रवांडा
45. सेनेगल
46. सेशल्स
47. सिएरा लियोन
48. सोमालिया
49. तंजानिया
50. टोगो
51. ट्यूनीशिया
52. जिम्बाब्वे
53. केप वर्डे आइलैंड
54. कोमोरो आइलैंड
55. बुरुंडी
56. कजाकिस्तान
57. एल साल्वाडोर
सिंगापुर का पासपोर्ट सबसे ताकतवर
हेनले रिपोर्ट के अनुसार, सिंगापुर का पासपोर्ट जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बन गया है। सिंगापुर के पासपोर्ट पर दुनिया के 192 देशों में वीजा फ्री एंट्री दी जाती है। वहीं पिछले 5 साल से नंबर वन रहा जापान अब तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। दूसरी ओर, अमेरिका जो कभी पहले नंबर पर हुआ करता था, अब आठवें नंबर पर पहुंच गया है।
इस देश का विश्व में सबसे कमजोर
पासपोर्ट ताजा रैंकिंग के अनुसार, जहां सिंगापुर का विश्व में सबसे मजबूत पासपोर्ट है तो वहीं अफगानिस्तान का पासपोर्ट सबसे कमजोर है। अफगानिस्तान के बाद लिस्ट में इराक और सीरिया का नंबर आता है। वहीं पाकिस्तान के पासपोर्ट का हाल भी काफी खराब स्थिति में है। पाकिस्तान का पासपोर्ट विश्व का चौथा सबसे कमजोर पासपोर्ट है। पाकिस्तान को सिर्फ 33 देशों में ही वीजा फ्री एंट्री मिलती है।
ये भी पढ़ें:
MP News: चीता प्रोजेक्ट में बड़ी लापरवाही, जांच रिपोर्ट में ये वजह आई सामने
GST Scam: जीएसटी घोटाले में दिल्ली के रहने वाले भाई-बहन गिरफ्तार, अबतक कुल इतने लोग पकड़े गए
Aurangabad Zoo: औरंगाबाद चिड़ियाघर में बाघिन ‘समृद्धि’ बनी मां, एक शावक को दिया जन्म
Maharashtra Flood: महाराष्ट्र के इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात, भारी बारिश का अलर्ट जारी
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें