Advertisment

Indian Oil: लांच हुआ एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर, जाने क्या है खासियत

author-image
Preeti Dwivedi
Indian Oil: लांच हुआ एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर, जाने क्या है खासियत

नई दिल्ली। होटल, रेस्टोरेंट और टिफिन Indian Oil सेंटर और कैटरिंग का काम करने वालों के लिए एक अच्छी खबर आई है। इंडियन ऑयल ने व्यवसायिक ग्राहकों के लिए एक ऐसा सिलेंडर तैयार किया है जो कम समय में कम ईधन की खपत के साथ आपके काम को आसान बनाएगा। लखनऊ सहित कई जगहों पर लांच किए गए इस एक्स्ट्रा तेज Extra fast cylinder सिलेंडर से अब लोगों का काम आसान होगा।

Advertisment

कम समय में ज्यादा काम
इस सिलेंडर के इस्तेमाल के कई फायदे है। एक तरफ जहां इसके इस्तेमाल से कम समय मे अधिक लोगो का खाना एक साथ बन जायेगा। तो वहीं ये श्रम की बचत भी करेगा।

ऐसे करेगा काम

इंडियन ऑयल द्वारा इसे नैनो तकनीक से विकसित किया है। सिलेंडर को स्पीड देने के लिए इसमें एक विशेष प्रकार का पदार्थ मिलाया है। जिसके बाद इस सिलेंडर की गति सामान्य सिलेंडर की अपेक्षा 14 प्रतिशत अधिक होगी। इसके उपयोग से व्यापारी करीब 7 से 8 प्रतिशत तक गैस की बचत कर पाएंगे।

ऐसे ले सकते हैं सिलेंडर
इसे लेने के लिए सामान्य सिलेंडर की तरह ही आपको बस अपनी एजेंसी को सूचित करना होगा। एक्सट्रा तेज सिलेंडर दूसरे सिलेंडर की तरह ही होगा। दाम में बहुत मामूली अंतर होगा। इंडेन के अधिकारियों का कहना है कि एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर के इस्तेमाल से गैस की कम खपत के साथ ही कम समय मे जल्दी खाना बन रहा है।

Advertisment

जंबो में भी मिलेगा एक्स्ट्रा तेज सिलेंडर
जंबो सिलेंडर में भी एक्स्ट्रा तेज उपलब्ध है। जंबो सिलेंडर की क्षमता 48 किलोग्राम होती है। इंडस्ट्री में इसका अधिक उपयोग किया जाता है। इंडियन ऑयल के कारपोरेट मैनेजर सर्वजीत सिंह के अनुसार कंपनी का उदृेश्य है कि वह पर्यावरण को संरक्षित करते हुए लोगों को सहूलियत देने के लिए नए—नए इनोवेशन करती रहे। एक्सट्रा तेज सिलेंडर भी इसी इनोवेशन का परिणाम है। उपभोक्ताओं को और सुविधा प्रदान करने के लिए हमारे कई उत्पाद क्रम में हैं। जिसका उदृदेश्य उपभोक्ताओं को कम खर्च में ज्यादा सुविधा उप लब्ध कराना है।

UP Indian oil lakhau इंडियन ऑयल एक्ट्रा तेज सिलेंडर एजेंसी जंबो सिलेंडर लखनऊ में लांच सिलेंडर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें