Advertisment

भारतीय नौसेना हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है : नौसेना प्रमुख

author-image
Bansal News
भारतीय नौसेना हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है : नौसेना प्रमुख

नई दिल्ली। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना को भरोसा है कि वह भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम है और वह देश के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अधिग्रहण की योजना बनाती है। नौसेना प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित समुद्री कमान के ब्योरों पर काम चल रहा है और उन्होंने संकेत दिया कि इसकी मूल संरचना अगले साल तक तैयार हो सकती है।

Advertisment

नौसेना ने युद्ध संबंधी तैयारियों को बरकरार रखा है

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की समग्र कार्य प्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने पर काम जारी है। एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 और उत्तरी सीमाओं के आस-पास बनी स्थितियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जटिलताएं बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय नौसेना किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।’’ एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हम भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद, नौसेना ने युद्ध संबंधी तैयारियों को बरकरार रखा है।

indian navy Navy Chief
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें