Advertisment

8th December History: आज के दिन भारतीय नौसेना को मिली थी पहली पनडुब्बी, जानें महत्वपूर्ण घटनाएं

पहली पनडुब्बी को भारतीय नौसेना में शामिल किया था और इसे 31 मार्च 1996 को 30 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया।

author-image
Bansal News
17 October History: आज ही के दिन मदर टेरेसा को मिला था नोबल शांति पुरस्कार, जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

आठ दिसंबर 8th December History नई दिल्ली आठ दिसंबर की तारीख देश की हिफाजत में लगी सेनाओं के लिए खास अहमियत रखती है। दरअसल आठ दिसंबर 1967 को पहली पनडुब्बी कलवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और इसे 31 मार्च 1996 को 30 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया। इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर कलवरी रखा गया।

Advertisment

कैसे रखा पनडुब्बी का नाम कलवरी

इसके बाद विभिन्न श्रेणियों की बहुत सी पनडुब्बियां नौसेना का हिस्सा बनीं। फ्रांस के सहयोग से देश में ही निर्मित स्कार्पीन श्रेणी की आधुनिकतम पनडुब्बी को 2017 में नौसेना में शामिल किया गया और इसका नाम भी कलवरी ही रखा गया है।

कलवरी को दुनिया की सबसे घातक पनडुब्बियों में से एक माना जाता है। आधुनिकतम तकनीक से निर्मित पनडुब्बी एक बेहतरीन मशीन है और समुद्र के नीचे एक खामोश प्रहरी की तरह रहती है। जरूरत पड़ने पर यह दुश्मन की नजर बचाकर सटीक निशाना लगाने और भारी तबाही मचाने में सक्षम होती है।

देश- दुनिया के इतिहास में आठ दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

Advertisment

1863 : चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से तकरीबन ढाई हजार लोगों की मौत।

1875 : देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।

1881 : आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।

Advertisment

1900 : प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।

1967 : कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी।

1980 : दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में शामिल रहे जान लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयार्क में गोली मारकर हत्या कर दी।

1983 : ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लॉर्डस में पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की इजाजत दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया, जिसके बाद ऐसा संभव हो सका।

1987 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।

Advertisment

1991 : रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।

2000 : फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाइमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।

2002 : अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।

Advertisment

2004 : पाकिस्तान ने 700 कि.मी. मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

2010 : अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया।

ये भी पढ़ें

K Chandrashekar Rao: तेलंगाना के पूर्व सीएम KCR अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी

Advertisment

Tamil Nadu Earthquake: तमिलनाडु में भूकंप से हिली धरती, 3.2 तीव्रता के झटके महसूस

MP News: ईयर एंड होने तक बढ़ेगा टूरिज्म, 10 हजार से ज्यादा यात्री रोज़ कर रहे हैं सफर

MP Aaj Ka Mudda: ‘दिग्गजों’ का ‘दिग्गज’ कौन? क्या संडे को क्लियर होगी सीएम फेस की पिक्चर?

CG Aaj Ka Mudda: छत्तीसगढ़ में सस्पेंस बरकरार…दिग्गज चेहरों पर दिल्ली में मंथन

8th December History, Today History, Aaj Ka Ethihas, Important Events

today history Aaj Ka Ethihas Important Events 8th December History
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें