Advertisment

IMA On Strike: डॉक्टरों की हड़ताल के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय का सख्त निर्देश, संस्थान को 6 घंटे के अंदर दर्ज करानी होगी FIR

IMA On Strike: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी इस घटना के विरोध में 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल करने के फैसला किया है।

author-image
aman sharma
IMA On Strike

Indian Medical Association IMA has also decided to go on a nationwide strike on August 17 in protest against rape case in kolkata incident Hindi News

IMA On Strike: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप (IMA On Strike) और फिर उसके बाद बेरहमी से उनकी हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। लोग महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने भी इस घटना के विरोध में 17 अगस्त को देशव्यापी हड़ताल करने के फैसला किया है। इस दौरान केवल मरीजों को जरूरी सेवाएं दी जाएंगी।

Advertisment

इस हड़ताल को लेकर आईएमए (IMA On Strike) ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार सुबह 6 बजे तक स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि, इस दौरान आपातकालीन सेवाओं को जारी रखा जाएगा, जिससे इमरजेंसी मरीजों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, लेकिन ओपीडी बंद रहने की वजह से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ सकती हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय का सख्त रुख

स्वास्थ्यकर्मियों पर हो रहे हमलों को लेकर केंद्र सरकार ने अब सख्त रुख अपना लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के सभी संस्थानों को स्वास्थ्यकर्मियों पर किसी भी तरह के हमले में छह घंटे के भीतर अफआईआर दर्ज करवानी होगी। स्वास्थ्य मंत्रालय का यह फैसला उस समय आया है, जब देशभर के डॉक्टर्स हड़ताल पर हैं।

वह कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के बाद न्याय की मांग कर रहे हैं और डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए कड़ा कानून बनाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आगे से कोई ऐसा कदम नहीं उठा सके।

Advertisment
कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप

डॉक्टरों ने एक बयान जारी कर कहा कि 9 अगस्त 2024 को सुबह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ काफी क्रुरतापूर्वक रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना से डॉक्टरों में काफी रोष है। कोलकाता की इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।

रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं। वहीं, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA On Strike) की तरफ से पूरे देशभर में विरोध प्रदर्शन और कैंडल मार्च भी निकाले गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में काफी लापरवाही बरतने के साथ ही पहले दिन के बाद ही पुलिस जांच भी ठप पड़ गई है।

''फेडरेशन पर पीठ में छुरा छोंपने का आरोप''

फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को लेकर प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने डॉक्टरों पर हमलों को रोकने के लिए एक कानून लाने के साथ-साथ उनकी मांगों को पूरा करने का मौखिक आश्वासन दिया गया था। इसके बाद फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को वापल ले लिया था।

Advertisment

मगर डॉक्टरों ने इसकी कड़ी आलोचना की जिसके चलते फोरडा ने फिर विरोध जताने का फैसला किया है। फोरडा ने फिर प्रदर्शन करने का ऐलान ऐसे समय में किया है जब रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) ने बुधवार को फेडरेशन पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने बिना किसी सलाह के हड़ताल को समाप्त करने का फैसला लिया था। वहीं, आरडीए ने फोरडा पर डॉक्टर बिरादरी की पीठ में छुरा छोंपने का आरोप भी लगाया था।

ये भी पढ़ें- Assembly Election 2024: जम्मू-कश्मीर समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव, EC आज करेगा तारीखों का ऐलान, 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

ये भी पढ़ें- CG News: Congress का आवारा मवेशियों को लेकर प्रदर्शन, मवेशियों को SDM और कलेक्टर कार्यालय में बांधेंगे

Advertisment
indian medical association nationwide strike August 17 Kolkata incident
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें