Advertisment

Hockey Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम की लगातार चौथी जीत, साउथ कोरिया को 3-1 से हराया, कप्तान हरमनप्रीत ने दागे

Hockey Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत हासिल की। साउथ कोरिया को 3-1 से हराया।

author-image
Rahul Garhwal
Indian hockey team defeated Korea in Hockey Asian Champions Trophy captain Harmanpreet singh scored 2 goals

Hockey Asian Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत हासिल की। भारत ने साउथ कोरिया को 3-1 से हराया। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने पहले मैच में चीन, दूसरे में जापान और तीसरे मैच में मलेशिया को हराया था। इंडियन टीम का अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ होगा।

Advertisment

अरिजीत सिंह हुंदल ने किया पहला गोल

मैच में पहला गोल पहले क्वार्टर में हुआ। अरिजीत सिंह हुंदल ने 8वें मिनट में गोल किया। उसके बाद 9वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और स्कोर 2-0 हो गया। साउथ कोरिया के यांग जिहुन ने 30वें मिनट में एक गोल किया। इसके बाद 43वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और गोल करके स्कोर 3-1 कर दिया। यही स्कोर फाइनल रहा।

पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर भारत

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के पॉइंट्स टेबल में भारत पहले नंबर पर बना हुआ है। भारत के 4 मैच में 4 जीत के साथ 12 पॉइंट्स हैं। पाकिस्तान दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। उसके 3 मुकाबलों में 1 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 5 पॉइंट्स हैं।

14 सितंबर को भारत और पकिस्तान का मुकाबला

14 सितंबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलेगी। भारत के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में चीन, कोरिया, जापान, मलेशिया, और पाकिस्तान भी खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट का फाइनल 17 सितंबर को होगा।

Advertisment

मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था भारत

भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 8-1 से हराकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी। भारतीय टीम ने तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से हराया था। मलेशिया के खिलाफ भारत के लिए राजकुमार पाल ने गोल की हैट्रिक लगाई। अरिजीत सिंह ने दो गोल दागे। हरमनप्रीत सिंह, उत्तम सिंह और जुगराज ने एक-एक गोल किया था।

ये खबर भी पढ़ें: सलमान की घड़ी में 714 हीरे, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश !

सस्ते में घूम आएं नैनीताल की वादियां, होटल बुकिंग के साथ नाश्ते और रात के डिनर की भी सुविधा

Advertisment
भारतीय हॉकी टीम ने कोरिया को हराया भारतीय हॉकी टीम की चौथी जीत भारतीय हॉकी टीम कप्तान हरमनप्रीत ने किए 2 गोल Indian hockey team fourth victory Indian hockey team defeated Korea Indian Hockey Team Hockey Asian Champions Trophy captain Harmanpreet scored 2 goals
Advertisment
चैनल से जुड़ें