Advertisment

GDP: देश की GDP में गिरावट, अप्रैल-जून 2024 में कम हुई इकॉनमी की रफ्तार, एग्रीकल्चर और माइनिंग सेक्टर में धीमी ग्रोथ वजह

GDP: देश की GDP में गिरावट आई है। अप्रैल-जून 2024 में कम इकॉनमी की रफ्तार कम हुई है। 5 तिमाही में ये सबसे कम है।

author-image
Rahul Garhwal
Indian economy slowed down in April June 2024 GDP

GDP: देश की GDP ग्रोथ रेट में कमी आई है। अप्रैल-जून 2024 में GDP ग्रोथ रेट 6.7 प्रतिशत रही। ये पिछली 5 तिमाही में सबसे कम है। पिछले साल इसी तिमाही में GDP ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत थी।

Advertisment

2024-25 पहली तिमाही में 6.7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में GDP में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि की संभावना है। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.2% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में 9.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में 8.5% की वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में वास्तविक GVA में 6.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। पिछले वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 8.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि धीमी

MoSPI के डेटा के मुताबिक चालू वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए GDP की वृद्धि दर धीमी होकर 6.7 प्रतिशत हो गई। अर्थशास्त्रियों को उम्‍मीद थी कि लोकसभा चुनावों के बाद सरकारी खर्च में मंदी के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि धीमी हो जाएगी। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था होने का टैग बनाए रखेगा।

GDP में कहां गिरावट और कहां उछाल ?

भारत का सबसे अहम एग्रीकल्चर सेक्टर और माइनिंग सेक्टर में बड़ी गिरावट आई है। एग्रीकल्चर सेक्टर में अप्रैल-जून 2025 के बीच ग्रोथ घटकर 2 प्रतिशत रही। ये फिस्कल ईयर 2024 की पहली तिमाही में 3.7 प्रतिशत थी। इलेक्ट्रिसिटी सेक्टर की ग्रोथ जून तिमाही में 10.4 फीसदी रही। ये पिछले साल इसी तिमाही में 3.2 प्रतिशत थी। माइनिंग, मैन्‍युफैक्‍चरिंग, पब्लिक एडमिन एंड सर्विस और कंस्‍ट्रक्‍शन सेक्‍टर में अच्‍छी ग्रोथ हुई है।

Advertisment

क्या था RBI का अनुमान

भारतीय रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए GDP ग्रोथ का अनुमान 7.2 प्रतिशत लगाया था। RBI ने MPC मीटिंग के बाद कहा था कि अप्रैल-जून 2024 की तिमाही में GDP ग्रोथ 7.1 प्रतिशत रहेगी। हालांकि ये कम होकर 6.7 फीसदी रही। वहीं दूसरी तिमाही के लिए अनुमान 7.2 प्रतिशत, तीसरी तिमाही के लिए 7.3 फीसदी और चौथी तिमाही के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान 7.2 प्रतिशत लगाया है।

ये खबर भी पढ़ें:अब एक ही UPI से पेमेंट कर सकेंगे 5 लोग, सरकार ने जारी किया UPI सर्किल, जानें इसे कैसे करें चालू

क्या था SBI का अनुमान

SBI रिसर्च ने वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में GDP ग्रोथ का अनुमान 7.1 प्रतिशत का लगाया था। SBI रिसर्च के मुताबिक अप्रैल-जून 2024 की तिमाही के लिए भारत की इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान 7.0-7.1 के बीच रहने का अनुमान था। ये कम होकर 6.7 प्रतिशत रही।

Advertisment
जीडीपी GDP Indian economy slowed down GDP growth rate low in April-June 2024 जीडीपी ग्रोथ रेट जीडीपी ग्रोथ रेट कम अप्रैल-जून 2024 में जीडीपी ग्रोथ रेट कम
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें