Advertisment

Agniveer GD Admit Card 2025: भारतीय सेना में ऐसे होगा अग्नीवीरों का चयन, जीडी एडमिट कार्ड जारी

Agniveer GD Admit Card 2025: भरतीय सेना की अग्निवीर जीडी भर्ती परक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। अन्य पोस्ट्स के लिए भी आज प्रवेश पत्र रिलीज किए जा सकते हैं।

author-image
Vishalakshi Panthi
Indian Army Agniveer GD Admit Card 2025

Agniveer GD Admit Card 2025: भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती के अंतर्गत जनरल ड्यूटी (जीडी) को छोड़कर बाकी सभी पदों के लिए आज से एडमिट कार्ड डाउनलोड किए जा सकते हैं। जीडी पद के एडमिट कार्ड पहले ही 16 जून को जारी हो चुके हैं। अब अग्निवीर टेक्निकल, क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल, ट्रेडसमैन, सैनिक फार्मा, सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक और महिला सैन्य पुलिस जैसे पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी किए जा सकते हैं।

Advertisment

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइटjoinindianarmy.nic.inपर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा का आयोजन 30 जून से 10 जुलाई 2025 के बीच किया जाएगा।

किस-किस पद पर होगी भर्ती?

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से निम्न पदों पर चयन किया जाएगा:

  • अग्निवीर जीडी
  • अग्निवीर टेक्निकल
  • क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल
  • ट्रेडसमैन
  • सैनिक फार्मा
  • सैनिक तकनीकी नर्सिंग सहायक
  • महिला सैन्य पुलिस
  • हवलदार एजुकेशन
  • हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर
  • जेसीओ कैटरिंग
  • जेसीओ धार्मिक शिक्षक

लिखित परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को आगे फिजिकल टेस्ट (शारीरिक दक्षता परीक्षा) के लिए बुलाया जाएगा।

Advertisment

बड़ा बदलाव: दौड़ में अब चार ग्रुप

इस बार 1.6 किमी दौड़ की श्रेणियों को चार समूहों में बांटा गया है। पहले केवल दो ग्रुप हुआ करते थे। नए नियमों के अनुसार दौड़ पूरी करने के लिए आधे मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। यानी अब 6 मिनट 15 सेकंड तक दौड़ पूरी करने वाले भी योग्य माने जाएंगे।

ग्रुप अनुसार चयन प्रक्रिया:

ग्रुप 1:

  • दौड़ समय: 5 मिनट 30 सेकंड
  • अंक: 60
  • पुल-अप्स: 10 (40 अंक)

ग्रुप 2:

  • दौड़ समय: 5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड
  • अंक: 48
  • पुल-अप्स: 9 (33 अंक)

ग्रुप 3:

  • दौड़ समय: 5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट
  • अंक: 36
  • पुल-अप्स: 8 (27 अंक)

ग्रुप 4:

  • दौड़ समय: 6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड
  • अंक: 24
  • पुल-अप्स: 7 (21 अंक), 6 पुल-अप्स करने पर 16 अंक मिलेंगे।
Advertisment

इस बदलाव का उद्देश्य तकनीकी, ट्रेड्समैन और क्लर्क जैसे पदों के लिए योग्य लेकिन दौड़ में थोड़ा पिछड़ने वाले उम्मीदवारों को भी मौका देना है।

RRB Technician 2025: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, रेलवे में टेक्नीशियन ग्रेड1 और 3 के इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती

RRB Technician Recruitment 2025

RRB Technician Recruitment 2025: अगर आप रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन ग्रेड-1 और ग्रेड-III के 6,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए छोटा नोटिफिकेशन जारी किया है। खबर पूरी पढ़ने के लिए क्लिक करें..

Advertisment
recruitment exams Indian Army download hall tickets Agniveer GD agniveer admit card admit cards
Advertisment
चैनल से जुड़ें