Advertisment

Indian Air Force Maneuvers: 12 देशों की वायु सेनाएं लेगी युद्धाभ्यास में भाग, जानिए बड़ी खबर

भारतीय वायु सेना अक्टूबर में एक बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन करेगी जिसमें करीब 12 देशों की वायु सेनाएं भाग लेंगी।

author-image
Bansal News
Indian Air Force Maneuvers:  12 देशों की वायु सेनाएं लेगी युद्धाभ्यास में भाग, जानिए बड़ी खबर

नई दिल्ली। Air Force Maneuvers भारतीय वायु सेना अक्टूबर में एक बड़े युद्धाभ्यास का आयोजन करेगी जिसमें करीब 12 देशों की वायु सेनाएं भाग लेंगी और इसमें सैन्य सहयोग सुधारने पर ध्यान दिया जाएगा। इस बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने बुधवार को यह बताया।

Advertisment

 सबसे बड़ा वायु सैनिक होगा अभ्यास

उन्होंने कहा कि ‘तरंग शक्ति’ भारत में आयोजित हो रहा सबसे बड़ा वायु सैनिक अभ्यास है। समझा जाता है कि अभ्यास में फ्रांस, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जापान की वायु सेनाएं भाग लेंगी। युद्धाभ्यास में छह देश अपने लड़ाकू विमानों, सैन्य परिवहन विमान और बीच हवा में ईंधन भर सकने वाले विमानों जैसे संसाधनों के साथ भाग लेंगे, वहीं छह अन्य देशों को पर्यवेक्षक के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। जानकार लोगों ने बताया कि राजस्थान सेक्टर में यह अभ्यास हो सकता है। भारतीय वायु सेना ने पिछले कुछ महीने में अनेक बड़े अभ्यासों में हिस्सा लिया है।

Tarang Shakti Maneuvers Indian Air Force
Advertisment
चैनल से जुड़ें