Advertisment

Asian Champions Trophy Hockey: चीन को हराकर भारत ने पांचवीं बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीती, जुगराज सिंह ने दागा गोल

Asian Champions Trophy Hockey: चीन को हराकर भारत ने पांचवीं बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल मैच 1-0 से जीता

author-image
BP Shrivastava
Asian Champions Trophy Hockey

Asian Champions Trophy Hockey: भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में मेजबान चीन को 1-0 से हराकर एक बार फिर खिताब जीत लिया है। भारत ने यह चैंपियनशिप पांचवीं बार जीती है। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में छठी बार पहुंचा था। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहा। फाइनल मुकाबले का एकमात्र गोल भारत के लिए जुगराज सिंह ने किया।

Advertisment

publive-image

— Bansal News (@BansalNewsMPCG) September 17, 2024


गोल रहित रहा पहला क्वार्टर

भारत और चीन के बीच एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहले क्वार्टर का खेल बिना किसी स्कोर के बराबरी पर रहा। पहले क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने कई आक्रमण किए, लेकिन चीन के डिफेंडर और गोलकीपर ने शानदार खेल दिखाते हुए उसे गोल में कन्वर्ट नहीं होने दिया। 8वें मिनट में अभिषेक सिंह ने सीधे गोल में शूट किया, जिसका चीनी गोलकीपर ने बेहतरीन बचाव (Asian Champions Trophy Hockey) किया।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1836013033186881995

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में नहीं हुआ गोल

दूसरे और तीसरे क्वार्टर में चीनी टीम ने डिफेंस पर सबसे ज्यादा जोर दिया परिणाम स्वरूप भारत को गोल करने में सफलता नहीं मिली। चीनी डिफेडर्स ने भारतीय आक्रमण का मजबूती से सामना किया। इसी दौरान चीन के आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने के मौके बनाए, लेकिन भारत की मजबूत डिफेंस को नाकाम नहीं कर सके। लिहाजा, दूसरा और तीसरा क्वार्टर भी गोल रहित ही (Asian Champions Trophy Hockey) रहा।

Advertisment

चौथे क्वार्टर में जुगराज ने दागा गोल

मैच के चौथे क्वार्टर के 7वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार मूव बनाया और शूटिंग सर्किल में पहुंच कर गेंद को जुगराज की ओर बढ़ा दिया। जिस पर जुगराज सिंह ने बिना किसी गलती के गोल कर दिया। 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत ने मुस्तैदी से डिफेंस किया और मेजबान चीन को हराकर पांचवीं बार एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी जीत (Asian Champions Trophy Hockey) ली।

https://twitter.com/TheHockeyIndia/status/1836022537970401771

भारत सबसे सफल टीम

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 13 साल पहले 2011 में हुई थी। भारतीय हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की डिफेंडिंग चैंपियन थी और उसने एक बार फिर खिताब जीत लिया है। भारत ने पांच और पाकिस्तान ने तीन बार खिताब जीता है। वहीं 2021 में साउथ कोरिया ने टाइटल जीता था।

ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय की शादी तय: ऑक्सफोर्ड पासआउट अमानत बनेंगी बहू, 17 अक्टूबर को होगी सगाई की रस्म
ये भी पढ़ें: Asia Cup Women Cricket Final: श्रीलंका ने रचा इतिहास, फाइनल में भारत को हराकर मेजबान देश की लड़कियां बनी चैंपियन

Advertisment
हाॅकी इंडिया हरमनप्रीत सिंह भारत बनाम चीन हॉकी मैच भारत बनाम चीन हॉकी फाइनल भारत बनाम चीन भारत ने जीती हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी एशियन चैंपियंस कप 2024 sports news India won Hockey Champions Trophy India vs China Hockey final live India vs China Hockey final India vs China Hockey india vs china IND vs China Hockey Asian Champions Trophy 2024 Final Live Streaming Hockey hindi sports news Asian Champions Trophy 2024 final Asian Champions Trophy 2024
Advertisment
चैनल से जुड़ें