Advertisment

भारत 2030 तक इस क्षेत्र में जापान को छोड़ेगा पीछे, ग्लोबल रिपोर्ट ने लगाया अनुमान

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी...

author-image
Bansal News
भारत 2030 तक इस क्षेत्र में जापान को छोड़ेगा पीछे, ग्लोबल रिपोर्ट ने लगाया अनुमान

भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।

Advertisment

एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा!

भारत 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ जापान को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की संभावना है।

वहीं एशिया में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। एसएंडपी ग्लोबल इंडिया विनिर्माण ने अपने नवीनतम खरीद प्रबंधक सूचकांक (PMI) में यह बात कही।

वर्ष 2021 और 2022 में दो वर्षों की तीव्र आर्थिक वृद्धि के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था ने 2023 वित्त वर्ष में भी निरंतर मजबूत वृद्धि दिखाना जारी रखा।

Advertisment

मार्च 2024 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 6.2-6.3 प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है।

निरंतर तीव्र विस्तार का अनुमान

इससे भारतीय अर्थव्यवस्था इस वित्त वर्ष में सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था होगी। अप्रैल-जून तिमाही में एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही।

एसएंडपी ग्लोबल ने कहा, “निकट अवधि के आर्थिक दृष्टिकोण में 2023 के शेष के समय और 2024 में निरंतर तीव्र विस्तार का अनुमान है, जो घरेलू मांग में मजबूत वृद्धि पर आधारित है।”

Advertisment

2030 तक भारतीय GDP का आकार होगा अधिक

अमेरिकी डॉलर के संदर्भ में मापी गई भारत की वर्तमान कीमतों की जीडीपी 2022 में 3500 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2030 तक 7300 अरब अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है।

आर्थिक विस्तार की इस तीव्र गति के परिणामस्वरूप 2030 तक भारतीय जीडीपी का आकार जापानी जीडीपी से अधिक हो जाएगा, जिससे भारत एशिया-प्रशांत क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।”

2030 तक भारत की GDP जर्मनी से भी आगे!

अमेरिका वर्तमान में 25500 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसके बाद चीन 18000 अरब अमेरिकी डॉलर के साथ दूसरी और जापान 4200 अरब डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

Advertisment

वहीं भारतीय जीडीपी का आकार 2022 तक ब्रिटेन और फ्रांस की जीडीपी से भी बड़ा हो चुका था। 2030 तक भारत की जीडीपी जर्मनी से भी आगे निकलने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें: 

Dussehra 2023: राष्ट्रपति मूर्मू, PM मोदी और CM शिवराज समेत इन नेताओं ने देशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं

MP Weather News: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 12.8 डिग्री तक पहुंचा पारा

Vijayadashami 2023: इंदौर में आज 300 स्थानों से निकलेगा RSS का पथ संचलन, 1200 किलोमीट लंबे मार्ग पर होगा कार्यक्रम

MP Congress Third List: कांग्रेस की तीसरी लिस्‍ट जारी, आमला से मनोज मालवे को दिया टिकट

Ravan Dahan: रावण भी हुआ हाईटेक, अट्टहास करते, धुआं उगलते इस रावण का भगवान राम करेंगे वध

india's economy, india's economy in 2030, india vs japan

india's economy india vs japan india's economy in 2030
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें