Advertisment

देश में तैयार हो रहा आयोडीन सैनिटाइजर, ये होंगे फायदे

author-image
Pooja Singh
देश में तैयार हो रहा आयोडीन सैनिटाइजर, ये होंगे फायदे

Iodine hand sanitizers, नई दिल्ली: भारत आयोडीन बेस्ड हैंड सैनिटाइजर (iodine-based hand sanitizers) को बाजार में लाने की तैयारी कर रहा है। ऐसा करने वाला यह दुनिया का पहला देश होगा। कोरोना के बाद से ही अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनिटाइजर (alcohol-based sanitizers) इस वक्त लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। आयोडीन आधारित सैनिटाइजर आने के बाद भारत ऐसे उत्पादों का मैन्युफैक्चरिंग हब बन जाएगा।

Advertisment

मिली जानकारी के अनुसार आयोडीन बेस्ड सैनिटाइजर इस महीने के आखिरी तक बाजार में आ सकता है। इस सैनिटाइज को सिंगापुर (Singapore) की एक बायोटेक्नोलॉजी फर्म I2Pure द्वारा तैयार किया जा रहा है। ॉ

ये हैं फायदे

आयोडीन बेस्ड सैनिटाइजर को बार-बार इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आयोडीन एक एंटीसेप्टिक है और इसमें कीटाणुनाशक गुण होते हैं। यह दो बूंद ही काफी होगा। सबसे खास बात यह है कि, दूसरे अल्कोहल सैनिटाइजर्स की तरह स्कीन को ड्राई नहीं करेगा। साथ ही इसे आप नाक, होंठ और हाथों पर लगा सकते हैं।

I2Pure के ग्लोबल प्रेजीडेंट अनिल केजरीवाल ने बताया कि,आयोडीन हैंड सैनिटाइजर कोरोनवायरस (corona) के खिलाफ काफी प्रभावी है। निर्माता कंपनी सैनिटाइटर के लिए ‘इमरजेंसी यूज ऑथराइजेशन’ की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आयोडीन बेस्ड सैनिटाइजर अल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर के मुकाबले 12 घंटे तक अधिक प्रभावी है। इसे बार-बार यूज करने की जरूरत नहीं होगी।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें