Advertisment

Indian Economy: 2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश, मंत्री वैष्णव ने कही बड़ी बात

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि भारत दो साल में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।

author-image
Bansal News
Indian Economy: 2047 तक भारत बन जाएगा विकसित देश, मंत्री वैष्णव ने कही बड़ी बात

नई दिल्ली।  Indian Economy केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी और संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों और जमीनी स्तर पर उठाये गये कदमों के कारण भारत दो साल में दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद 2014 से देश में तेजी से सामाजिक और आर्थिक बदलाव आया है।

Advertisment

दुनिया में सबसे आकर्षक स्थान भारत

रेल मंत्रालय की भी जिम्मेदारी संभाल रहे वैष्णव ने कहा कि भारत को विश्व स्तर पर एक आकर्षक स्थान के रूप में देखा जा रहा है और दुनिया भारत में अपना भरोसा जता रही है। उन्होंने कहा कि 2014 में मोदी सरकार के आने के बाद भारत 10वें स्थान से 5वें स्थान पर आ गया और दो साल के भीतर देश दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।

मोदी सरकार के 9 साल पूरे

वैष्णव ने कहा, ''छह साल के भीतर भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा।'' वह मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि 2047 तक भारत एक विकसित देश बन जाएगा।

modi government Indian Economy Minister Aswini Vaishnaw
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें